Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भाजपा के बडे नेता के भाई ने की गोली मारकर आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व में नगर पालिका परिषद चेयरमैन का चुनाव लड चुके संजय अग्रवाल के भाई द्वारा आज अपने ही घर में लाईसेंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का समाचार है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद का चुनाव लड चुके संजय अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल ने आज अपने घर पर ही लाईसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उनके आत्महत्या करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दक्षिण सिविल लाइन स्थित होटल गैलेक्सी के सामने निवास करने वाले ट्रांसपोर्टर अजय अग्रवाल ने देर शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल आदि सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता उनके निवास स्थान पर पहुंचे। घटना के बाद भाजपा नेता संजय अग्रवाल तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21423 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “मुजफ्फरनगर में भाजपा के बडे नेता के भाई ने की गोली मारकर आत्महत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =