उत्तर प्रदेश

Viral Video BJP: चौकी इंचार्ज मांग रहा 15 साल की लड़की,कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की इस असंवेदनशीलता पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निशाना साधा

Viral Video BJP: यूपी कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री सिंह से एक महिला शिकायत करती नजर आ रही है। लेकिन वो महिला की शिकायत के प्रति गंभीर नजर नहीं आते हैं और जाकर अपनी कार में बैठ जाते हैं। इस दौरान वहां आसपास मौजूद उनके सुरक्षाकर्मी और समर्थक भी महिला को उनके पास जाने से रोकते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में महिला अपने इलाके के चौकी इंचार्ज पर बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश के जलशक्ति मंत्री को एक शिकायती पत्र भी सौंपती नजर आती हैं। जिसे मंत्री महिला से लेकर पास खड़े एक शख्स को सौंपते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर यूपी कांग्रेस ने योगी सरकार में कद्दावर मंत्री माने जाने वाले स्वतंत्र देव सिंह की कड़ी आलोचना की है।

महिला ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से चौकी इंचार्ज की शिकायत करते हुए कहा कि वह उससे 15 साल की लड़की मांग रहा है। वीडियो में महिला आगे कहती हैं कि चौकी इंचार्ज रोज रात को शराब पीकर आता है उसे परेशान करता है। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ‘चौकी इंचार्ज’ कहते हुए मुंह में काजू का टुकड़ा उछालते हुए गाड़ी की ओर बढ़ जाते हैं। जब वो गाड़ी में बैठने लगते हैं तब महिला को एक शख्स चुप रहने का इशारा देता है।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की इस असंवेदनशीलता पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निशाना साधा है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से घटना का पूरी वीडियो ट्वीट कर सिंह को घेरा है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 8 =