वैश्विक

Mumbai: ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई-नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप

Mumbai 58 वर्षीय स्वयंभू बाबा को बलात्कार के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ वह उस समय से बलात्कार करता आ रहा था, जब वह नाबालिग थी. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाईकरते हुए इसका खुलासा किया है.

वर्सोवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित का परिवार उस समय आरोपी सुरेश कुमार रवींद्र नारायण अवस्थी के संपर्क में आया था, जब उनके कुछ परिचितों ने बाबा की ‘दिव्य‘ शक्तियों के बारे में उन्हें बताया था. उन्होंने कहा कि अनुष्ठान की आड़ में बाबा ने पीड़िता के साथ 2019 से ‘जब वह नाबालिग थी‘ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया.

आरोप है कि बाबा ने पीड़िता से रेप करते हुए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के बाद इन्हें इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी. इसी धमकी के साथ वह पीड़िता का यौन उत्पीड़न करता रहा.पीड़िता द्वारा हाल में माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाए जाने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रेप के आरोपी अवस्थी को रविवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण ‘पॉक्सो‘ अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =