Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली/Muzaffarnagar News: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की ०६ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे से चोरी की ०६ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा रात्रि को दौराने चेकिंग ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को आदमपुरमोचड़ी-कढली चौराहा से मय चोरी की ०२ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की ०४ मोटरसाइकिल अभियुक्त आसिफ उर्फ लोहरु के मसकन से बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता आसिफ उर्फ लोहरु पुत्र इंसाद निवासी सद्दीकनगर कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, अजीम पुत्र महरुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी मौ० सराफत कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०२ मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट, ०२ मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल सुपर स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल बजाज सीबीजेड बिना नम्बर प्लेट, ०१ चाकू नाजायज बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल चोरी करके अपने घर पर खड़ी कर लेते थे तथा कुछ दिनों बाद सस्ते दामों में बेच कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मांगेराम कर्दम , उ०नि० मशकूर अली, का० राहुल, का० कुलदीप कुमार, का० मोहित कुमार, का० मोहित कुमार थाना खतौली मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 4 =