उत्तर प्रदेश

Kushinagar News: युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध का लगाया आरोप, प्रेमी के घर दे रही धरना

Kushinagar News: पटहेरवा थाने के एक गांव  में रहने वाली प्रेमिका, अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है. वहीं प्रेमी और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हैं. प्रेमिका उनके वापस आने का इंतजार कर रही है. प्रेमिका के साथ उसके घर वाले भी मौजूद हैं. प्रेमिका ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी 2 साल से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा.

लेकिन अब वो शादी करने को राजी नहीं हो रहा.प्रेमिका के धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर पटहेरवा पुलिस भी मौके पर पहुंची. लेकिन प्रेमिका की जिद के आगे पुलिस भी हार गई. पुलिस ने युवती से थाने पर चलकर तहरीर देने को कहा, पर युवती ने साफ कह दिया कि जब तक युवक उससे शादी करने को राजी नहीं होता, वो वहां से नहीं उठेगी. लाख कोशिशों के बाद भी प्रेमिका को पुलिस, प्रेमी की चौखट से हटा नहीं सकी.

आखिर में पुलिस यह कहकर लौट गई कि, जब प्रेमी और उसके घर वाले आ जाएं तो, उन्हें सूचित कर दिया जाए. युवती का आरोप है कि प्रेमी दो साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी की बात आने पर मुकर गया.

बताया गया कि प्रेमिका के आने की भनक, युवक के परिजनों को पहले ही लग गई थी. जिसकी वजह से वे घर में ताला बंद कर फरार हो गए. प्रेमिका को धरने पर बैठा देखकर, ग्रामीणों में कानाफूसी चलने लगी. लेकिन युवती ने खुद ही सबकुछ साफ कर दिया. उसने ग्रामीणों को बताया कि पड़ोसी युवक उसका प्रेमी है. प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ पिछले दो साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा.

इस बीच उसके परिवार वालों ने कई बार शादी की बात की लेकिन युवक एक-दो माह का समय देकर टालता रहा. कुछ दिन पूर्व उसने खुद शादी की बात की, तो कहा कि उसके घरवाले तैयार नहीं हो रहे हैं. इसके बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा, इसलिए वह उसके घर पर धरना दे रही है. प्रेमिका ने कहा कि अब जब युवक आएगा, तभी वो उसके घर में प्रवेश करेगी. जब तक यूवक के परिजन शादी के लिए राजी नहीं होंगे, वह यहीं बैठी रहेगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =