उत्तर प्रदेश

Bareilly News: अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने बॉयफ्रेंड का काटा प्राइवेट पार्ट

Bareilly News: होटल में आपसी विवाद के बाद एक शख्स ने अपने ही दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट दिया. गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की एक अश्लील वीडियो घायल युवक के पास थी.

उस वीडियो के जरिए घायल युवक आरोपी को ब्लैकमेल करता था और उसके साथ कुकर्म करता था. इसी हरकतों से परेशान होकर आरोपी ने अपने ही दोस्त पर हमला बोलते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि एक होटल में 2 लोग लहूलुहान स्थिति में है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों आपस में दोस्त हैं. पहले दोनों के बीच आपस में कहासुनी हुई और उसके बाद एक युवक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट काट दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दोनों ही बरेली नगर निगम में संविदा कर्मचारी है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक साल पहले वह घायल युवक के संपर्क में आया था. कुछ महीने पहले वह उसे एक होटल में ले गया और चोरी से उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसकी वीडियो बना ली. आरोपी का कहना है कि इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगा और कई बार उससे पैसे भी लिए. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eight =