नशे की गोलियों के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन के पालन व वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान
पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस उपाधीक्षक नई मंडी व प्रभारी निरीक्षक नई मंडी के निर्देशन में थाना नई मंडी पर तैनात उ०नि० संजय त्यागी, हेड कांस्टेबल ३१ अजय कुमार, कॉन्स्टेबल १३८० कृष्णपाल द्वारा गश्त के दौरान
मोहल्ला जौली रोड ईदगाह के पास थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर से ५०० नशे की गोलियों के साथ अभियुक्त सलीम उर्फ हाकम पुत्र अय्यूब निवासी अस्पताल वाली गली कुकड़ा थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर को मौके से गिरफ्तार कर मु०अ०स०-२८७/२० धारा-८/२२ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
