अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर-यूएसएस रसेल ने साउथ चाइना सी में गश्त लगाई
कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। वहीं, शुक्रवार को विवादित दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में ताइवान की खाड़ी से होकर अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि चीन शुरू से ही ताइवान को अपना हिस्सा बताता आया है जबकि ताइवान ने अपने आप को एक स्वतंत्र देश घोषित कर रखा है। चीन की सरकार पहले से ही ताइवान को दी जा रही अमेरिकी सहायता से गुस्से में है। ऐसी स्थिति में ताइवान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत की मौजूदगी माहौल को और बिगाड़ सकती है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी युद्धपोत ताइवान स्ट्रीट से होकर साउथ चाइना सी में नियमित गश्त पर निकला है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों ने जहाज को पूरी सुरक्षा प्रदान की।
अमेरिका के विशिष्ट बेड़े (यूएस स्पेसिफिक फ्लीट) ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि जिस जहाज ने शुक्रवार को ताइवान की खाड़ी में गश्त किया है वह यूएसएस रसेल है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना ताइवान के साथ मिलकर इस इलाके में गश्त लगाती रहती है।
हाल में ही ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की जीत को लेकर अमेरिका के बधाई संदेश पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने त्साई इंग-वेन को शुभकामना देकर ताइवान चीन-संबंधों और चीन अमेरिका-संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचाया
