उत्तर प्रदेश

Meerut News: सुनील भराला को फोन पर दी परिवार समेत हत्या की धमकी

Meerut News: श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने किसी जांच को वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। अध्यक्ष ने् मामले की शिकायत मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की है।

एसएसपी के निर्देश पर दौराला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंडित सुनील भराला के अनुसार धमकीभरा फोन उस समय आया जब वह अपने भराला गांव से बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हो रहे थे। घटना के बाद से अध्यक्ष का परिवार दहशत में हैं। उनके भराला गांव स्थित आवास पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

थाना दौराला प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि पुलिस द्वारा नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उक्त आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इस बारे में श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला का कहना है कि घटना के समय वह भराला गांव गांव स्थित अपने आवास से मथुरा वृंदावन जाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान उनके फोन पर एक फोन आया।

फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा फोन आया और उक्त व्यक्ति अभद्रता करने लगा। नाम पूछने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने फोन काट दिया। फोन करने वाले युवक ने फिर से फोन किया और जांच वापस न लेने पर पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को हत्या करने की धमकी दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 3 =