वैश्विक

Odisha- शादीशुदा शख्स ने ट्रांसजेंडर से शादी रचाई और इसके लिए उसकी पत्नी ने ही दी इजाजत

Odisha के कालाहांडी में पत्नी ने पति के ट्रांसजेंडर से सीक्रेट प्यार का खुलासा होने के बाद न केवल उससे शादी रचाने की इजाजत दी, बल्कि उसे उसी घर में रहने की मंजूरी देकर बड़ा दिल दिखाया.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, पत्नी की इजाजत के बाद ट्रांसजेंडर से शादी रचाने वाला 32 वर्षीय शख्स दो साल के बेटे का पिता है. उसका पिछले एक साल से ट्रांसजेंडर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब पत्नी को इसकी भनक लगी तो उसने खुशी-खुशी दोनों को शादी कर साथ रहने की इजजात दे दी. हालांकि, हिंदू शादी में पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी को लीगल मान्यता नहीं है.

बताया गया कि नारला के एक मंदिर में ट्रांस-कम्युनिटी के कई सदस्यों की उपस्थिति में यह शादी हुई. सेबकारी किन्नर महासंघ के अध्यक्ष कामिनी ने दोनों की शादी का आयोजन करने का बीड़ा उठाया था. यहां शख्स की पत्नी भी मौजूद थी और उसके सामने ही यह शादी हुई. महासंघ कामिनी ने बताया कि हम सभी दोनों के लिए खुश हैं और भविष्य में उनके समृद्ध जीवन की कामना करते हैं.

खबर के मुताबिक, उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि हिंदू शादी में जब तक पहली पत्नी से कानूनी रूप से नाता नहीं टूट जाता, तब तक दूसरी शादी को लीगल नहीं माना जाता. उन्होंने कहा कि यह दोनों की मर्जी और सहमति थी और इसमें शख्स की पत्नी की भी मंजूरी थी.

ट्रांसजेंडर समुदाय ने उन्हें सोचने का समय दिया था. हम पुलिस स्टेशन भी गए और लिखित में सूचना दी. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी पक्ष की ओर से हमें लिखित शिकायत मिलेगी तो हम कानून के हिसाब से कार्रवाई करेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + fifteen =