Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही का दौर जारी रखते हुए ताबड़तोड़ छापे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में अवैध रूप से मानको के विपरीत संचालित किये जा रहे क्लीनिक और नर्सिंग होम में जच्चा बच्चा की मौत के कई मामले घटित होने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग अब सांस लेने के मूड में नही हैं। सोमवार के बाद आज मंगलवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही का दौर जारी रखते हुए ताबड़तोड़ छापे मारे।

शहर के मौहल्ला मल्हूपुरा में डा. रमन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ फर्जी चिकित्सकों की दुकानों को बंद कराने के लिए छापामार कार्यवाही की। कुछ क्लीनिक पर मामला सही पाया गया तो अधिकांश झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानों का ताला बंद कर भाग निकले। ऐसे में फर्जी चिकित्सकों की इन दुकानों को बंद कराने के लिए स्वासथ्य विभाग की टीम ने सील लगा दी है। वहीं इस अच्छे कार्य के लिए सीएमओ डा. महावीर सिंह को सम्मानित करने की बात कुछ पेशेवर चिकित्सकों ने की है। जबकि अवैध क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि जनपद में भोपा और मीरापुर में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों के कारण जच्चा और बच्चा की मौत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को लेकर अनेक सवाल उठने लगे थे। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने इन झोलाछाप और फर्जी चिकित्सकों की दुकानों को बंद कराने के लिए छापामार कार्यवाही की।

पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार के नेतृत्व में पूरे जनपद में निजी चिकित्सालय एवं पैथोलाजी लैब आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में निजी अस्पतालों मे विभिन्न टीमे बनाकर चेकिंग कराई गई। इस दौरान शहर के नगरीय क्षेत्र में उनके द्वारा निजी चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण किया गया जहां पर रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल, सेवा डायग्नोस्टिक सेंटर, आस्था हास्पिटल, जेयू हास्पिटल, एपेक्स हास्पिटल को सील कर दिया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन की कार्यवाही में जनपद में कुल ४१ हास्पिटल सील किए तथा ४० से अधिक हास्पिटलों को नोटिस दिया गया। खतौली ब्लाक में २ हास्पिटल और सात क्लिनिको को सील किया गया, मोरना ब्लाक में चार क्लीनिक २ पैथोलाजी लैब सहित ६ हास्पिटल को सील किया गया चरथावल ब्लाक में एक हास्पिटल सील किया गया तथा ४ हास्पिटल को नोटिस प्रदान किए गए बुढाना ब्लाक में तीन लैब एवं तीन क्लीनिक सील किए गए, बघरा ब्लाक में तीन क्लीनिक सील किए गए तथा १५ को नोटिस दिए गए, शाहपुर ब्लाक में ७ को नोटिस दिए गए, पुरकाजी ब्लाक में एक हास्पिटल सील किया गया तथा ५ को नोटिस दिए गए

जानसठ ब्लाक में ४ हास्पिटल सील किए गए तथा ६ को नोटिस दिया गया, सदर ब्लाक में ५ हास्पिटल सील किए गए जबकि शहरी क्षेत्र में कुल ६ हास्पिटल सील किए गए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को भी विभिन्न टीमों को छापामार कार्यवाही पर लगाया गया। आज भी अनेक फर्जी क्लीनिक और हॉस्पिटल मिले हैं, कुछ को टीमों ने मौके पर ही सील किया है, जबकि कुछ को नोटिस देकर जरूरी दस्तावेज मांगे गये हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा महावीर सिंह फौजदार ने जनपद में अवैध रूप से चला रहे निजी चिकित्सालय, लैब, जच्चा बच्चा केंद्र, अल्ट्रासाउंड सेंटर आदि को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि समस्त चिकित्सालय नियमानुसार एवं सही तरीके से संचालन करें अन्यथा सख्त विधिक कार्रवाई उनके विरु( निश्चित रूप से कराई जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =