Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांति सेना ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के नाम सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से अवगत कराया गया कि बढ़ती महंगाई के कारण जनता बुरी तरह परेशान है, वैसे तो लगभग हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। लेकिन आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत के खाद्य पदार्थों, पैट्रोलियम एवं घरेलू गैस की कीमतों में कई गुना की मूल्य वृद्धि ने जनता के सामने पेट भरने का संकट उत्पन्न कर दिया है। खाद्य पदार्थ, पैट्रोलियम और घरेलू गैस की कीमतों में जिस तरह केंद्र सरकार ने बेतहाशा रूप से मूल्य वृद्धि की है इससे सरकार का जनविरोधी चेहरा सामने आ गया है।

जहाँ आम जनता महंगाई का सामना कर रही है. वहीं बेरोजगारो की बढ़ती फौज पिछले सारे रिकार्ड तोड रही है। रोजगार के अवसर सीमित हो जाने के कारण पढे लिखे नौजवानों की डिग्रियां रही कागजों की तरह हो गई है। पढ़ाई पर लाखों खर्च करने और बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करने के बावजूद पढे लिखे नौजवान निजी कम्पनियों में ८-१० हजार के वेतन पर १२-१२ घण्टे की नौकरियां कर रहे है।

सरकार का प्रतिवर्ष २ करोड बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा भी लेमनचूस की साबित हुआ है।महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। अतः क्रान्ति सेवी ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे करती आम जनता की जरूरत में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थो सेट्रोलियम पदार्थों एवं घरेलू गैस की कीमतों में कटौती करे उनका मूल्य निर्धारित किया जाये। बेरोजगारों को रोजना सावध कराने की जिम्मेदारी सरकार की है,

या तो बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये, अन्यथा उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाये। सरकारी विभागो में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभागों के सभी आफिसों में कैमरे लगाये जायें व जनता का शोषण न हो सके। इस दौरान अमित अग्रवाल, आनन्द प्रकाश गोयल, मनोज सैनी, शरद कपूर, ललित मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =