Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकाली, डीएम ने रैली को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय पोषण माह के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा प्रचार प्रसार के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने रैली निकाली। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। समग्र पोषण अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर व्यापक योजना शुरू की गई थी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड ने बताया कि २०१८ से राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर माह में मनाया जाता है।

जिसमें बच्चों को पोषित भोजन देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में डीएम कार्यालय से एक रैली रवाना की गई। इस रैली के माध्यम से सरकार ने स्वस्थ्य बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए भी लोगों को जागररू करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि अब तक कुपोषित बच्चों पर ही ध्यान दिया जा रहा था। लेकिन सरकार अब उन बच्चों पर भी ध्यान दे रही है जो स्वस्थ्य हैं।

ऐसे बच्चों पर नजर रख उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर के महीने में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पोषण अभियान का उद्देश्य मिशन मोड में कुपोषण की चुनौती का समाधान करना भी है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बच्चों को पोषित भोजन देने के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।अच्छे पोषण और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश हर नुक्कड़ तथा घर तक पहुंचाने के लिए इस माह कई गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

महिला और बाल विकास विभाग के अनुसार इस अभियान में गहन जागरूकता और शिक्षा गतिविधियों में संवेदनशीलता, आउटरीच प्रोग्राम, पहचान अभियान, शिविर और मेले शामिल किये गए हैं। जिनमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, छह साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों पर, लड़कियों, स्वस्थ भारत (स्वस्थ भारत) की दृष्टि को साकार करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं दूसरी और डीपीओ राजेश कुमार के निर्देशन कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची आंगनबाडी कार्यकत्रियो ने डीएम कार्यालय पर बहुत सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाई। इस दौरान डीबीओ मंजू सिंह,संगीता कौशिक,रोशनी, पिंकी चौधरी आदि आंगनबाडी कार्यकत्री डीएम कार्यालय पर मौजूद रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21383 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =