Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- शातिर को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार और बिना नंबर की स्कूटी बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर को दबोच लिया। इससे पहले पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दबोचा गया बदमाश चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसका साथी खते के रास्ते फरार हो गया।

रोहाना से छोटा टोल जाने वाले रास्ते पर हुई मुठभेड़

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि चोरी के एक मामले में पुलिस को कुछ बदमाशों की तलाश थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटा टोल रोहाना के आसपास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि देर रात शहर कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थाना के आसपास चेकिंग अभियान चलाया।

बताया कि रात करीब १२ बजे रोहाना कलां से छोटा टोल जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पास स्कूटी पर दो संदिग्ध आते नजर आए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वे नहीं रुके कुछ दूरी पर जाकर उसकी स्कूटी फिसल गई। जिसके बाद एक संदिग्ध ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे दबोचकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।

चोरी में वांछित निकला घायल बदमाश

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया बताया कि बदमाश की शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के एक मामले में वांछित के रूप में हुई। बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होने बताया कि दबोचा गया बदमाश शाहरूख उर्फ काला उर्फ हांडा पुत्र मौ. उमर निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ है। उन्होने बताया कि दूसरे वांछित बदमाश की तलाश की जा रही है।

अवैध हथियार और बिना नंबर की स्कूटी बरामद

पुलिस के अनुसार दबोचे बदमाश शाहरूख उर्फ काला से एक अवैध तमंचा तथा चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। बताया कि बदमाश को रिमांड पर लेकर अन्य पूछताछ व बरामदगी की जाएगी। बताया कि फरार बदमाश लईक पुत्र अलाउददीन निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + seven =