वैश्विक

अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब: घर में ही आइसोलेट

अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। वह इस समय अपने घर में ही पृथकवास (आइसोलेट) हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना जांच भी कराई जाएगी। जानकारी तो ये भी है कि उन्होंने रविवार दोपहर से अपनी सारी बैठक रद्द कर दी हैं और किसी से मुलाकात नहीं की है। हालांकि राहत की बात ये है कि उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं है।

 

मैंने हनुमान जी से केजरीवाल जी को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की।वो स्वस्थ रहें और दिल्ली को स्वस्थ रखने में अपनी जो भूमिका…

Posted by News & Feature Network: Regional News on Monday, June 8, 2020

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में फिलहाल केवल दिल्ली के ही मरीजों का इलाज होगा। इसके बाद शाम में दिल्ली सरकार ने उन दस्तावेजों की सूची जारी की जिनके आधार पर मरीज को अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतदाता पहचान पत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या इनकम टैक्स रिटर्न को आधार मानकर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया जा सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =