उत्तर प्रदेश

Gonda: बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

Gonda कर्नलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर गांव में बिजली के टूटे पड़े तार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली.

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को करीब साढ़े 7.30 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान कोंचा निवासी दो भाइयों 25 वर्षीय नीतीश उर्फ विनय कन्नौजिया और 20 वर्षीय सुमित कन्नौजिया के साथ ही गांव के 18 वर्षीय राजा सैनी बाइक से बाजार जा रहे थे. तभी गांव के बाहर सड़क किनारे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर तीनों युवक झुलस गए.

राहगीरों ने युवकों ने तड़पता देख पावर हाउस को फोन से सूचना दी, जिसके बाद बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मोहम्मद मुदस्सिर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर उप जिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय पहुंचे. वहीं इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गए.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =