खेल जगत

Shaheed Afridi  ने PCB पर लगाया आरोप,क्रिकेट जगत में सनसनी

PCB ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाक टीम स्कवॉड का एलान किया है. वहीं इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज Shaheen Afridi वापसी करेंगे. वह चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे.

Shaheed Afridi ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘PCB ने शाहीन अफरीदी के रिहैबिलिटेशन के लिए कुछ नहीं किया, वो खुद ही लंदन में अपने घुटने की सर्जरी का पूरा खर्चा उठा रहे हैं.’ अफरीदी के इस बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है.

Shaheed Afridi  ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि ‘शाहीन अपने खुद के खर्चे पर रिहैबिलिटेशन के लिए इंग्लैंड गए हैं. मैंने उसके लिए खुद डॉक्टर का इंतजाम किया है और उसके बाद उसने डॉक्टर से संपर्क साधा है. पीसीबी ने उसके लिए कुछ भी नहीं किया है

उसे किसी भी तरह की कोई मदद मुहैया नहीं करवाई.’ बता दें कि शाहीन अफरीदी को जुलाई में गॉल में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते वह एशिया कप 2022 में बाहर हो गए थे. जिसके बाद वह घुटने की चोट का इलाज कराने और रिहैब के लिए लंदन गए थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =