Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मजरा महाराजपुर निवासी एक किशोर की करंट लगने से मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एक किशोर को पशुओं के लिए चारा काटते हुए मशीन से करंट लग गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। असमय मौत के चलते परिवार में कोहराम मच गया। जनपद में करंट लगने से एक वर्ष के भीतर कई किसानों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के गांव मजलिस तौफीर के मजरा महाराजपुर निवासी एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार १५ वर्षीय कार्तिक पुत्र सतीश सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आया था। जब वह अपने घर में लगी मशीन से चारा काट रहा था।

उसी समय मशीन में उतरा करंट कार्तिक को लग गया। कार्तिक को अचानक इतना तगड़ा झटका लगा कि वह दूर जाकर गिरा। परिवार के लोगों ने कार्तिक को उठाया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। निकट के एक चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया, लेकिन उन्होंने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

बारिश के दिनों में करंट लगने से अक्सर किसानों की मौत होती रही है। कहीं लापरवाही तो कहीं ऊर्जा निगम की गलती हादसों का वजह बनी। कई बार किसानों ने ऊर्जा निगम के विरुद्ध धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अक्सर बारिश के दिनों में अर्थिंग तथा अन्य कारणों से विद्युत उपकरणों में करंट आ जाता है, सुरक्षा के उपाए नहीं किये जाने से जानि नुकसन उठाना पड़ता है।

७ मई २०२२ को थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी अंकित प्रजापति (२४) पुत्र रोशन की सगाई होनी थी। घर पर मेहमान आए हुए थे। सुबह के करीब छह बजे अपने घर पर पशुओं के लिए बिजली की मशीन से चारा काटने के दौरान अंकित करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

११ जून २०२२ को भोपा थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी किसान संजीव कुमार ४८ वर्ष रात में खेत पर नलकूप से सिंचाई करने गए थे। सुबह खेत पर गए किसानों ने संजीव को नलकूप पर मृत पड़ा देखा था। शरीर पर विद्युत करंट लगने से झुलसने के निशान थे। स्वजन समेत सैकड़ों ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो उन्होंने हाइटेंनशन लाइन का तार टूटा देखा। जानकारी में आया कि एचटी लाइन टूटने से एलटी में फाल्ट हुआ। जिससे किसान की मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =