Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मोदी जी को 72 वे जन्मदिवस की अनँत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मिष्ठान का वितरण

Muzaffarnagar News संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों एव सदस्यो द्वारा नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर निर्माण व सृजन के प्रतीक,शिल्पकला में सर्वोच्च तथा सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जयंती की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की व आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को 72 वे जन्मदिवस की अनँत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया

संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व मे पिछले आठ वर्षों मे देश में ऐसे-ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुएँ हैं जो न भूतों न भविष्यति की कहावत को चरितार्थ करते हैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जैसे सत्पुरुष का नेतृत्व मिलना राष्ट्र के नागरिकों के लिए बहुत गौरव का विषय है

मोदी जी ने देश की राजनीति और सोच को नया आयाम दिया है और आज हमारे देश ने सर्वांगीण खुशहाली को सुनिश्चित करने के प्रयास के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है आज संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे पखवाड़े को संकल्पित रूप में शिवचौक पर मिठाई बांटकर व ढोलबजा कर खुशियां मनाई गई

इस अवसर पर सरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंद्र सिंह,पवन वर्मा,जयवीर सिंह,सुनील ग्रोवर,हरिओम शर्मा,रवि शर्मा,रमन शर्मा,सुखवीर सिंह,रोहित शर्मा, विक्की चावला,सुभाष मित्तल,सतपाल सिंह मान,तरुण मित्तल,सुरेंद्र मित्तल, सचिन शर्मा मो सलीम,राजैन्द्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश,भुरा कुरैशी,जमीर अहमद,हरिओम शर्मा,बृजकुवर,पवन सनपेडिया,वसी खेरी,ज्ञानी गुरबचन सिंह आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =