Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-2 शातिरों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, ०१ फर्जी नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से चोरी की ०३ मोटरसाइकिल, ०१ फर्जी नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किये।

शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं प्र०नि० विनोद कुमार थाना रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को चोरी की ०१ मोटरसाइकिल व ०१ नाजायाज चाकू सहित चौकी कल्याणपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशादेही पर चोरी की ०२ मोटर साइकिल अभियुक्त इसरार के घर से बरामद की गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण इमरान पुत्र मुनफैत निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर, इसरार पुत्र फिरोज निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर है। जिनके कब्जे से ०१ मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस नं० एचआर ०६ एक्यू ८२६४, ०१ मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस नं० एचआर ०६ एजी १३०७, ०१ मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर, ०१ फर्जी नम्बर प्लेट नं० यूपी १२ एएक्स १३४३, ०१ चाकू नाजायाज बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० शिवराज तोमर, है०का० जयवीर सिंह, का० सतीश कुमार, का० मोहित राठी, का० हेमन्त कुमार थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =