उत्तर प्रदेश

Aligarh: yeti narasimhananda के विवादित बोल- मदरसों को बारूद से उड़ा देना चाहिए, पुलिस ने दर्ज की FIR

Aligarh: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद  (yeti narasimhananda) ने रविवार को अलीगढ़ में फिर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मदरसों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने विवादित बयान में उन्होंने मदरसा विद्यार्थियों के साथ चीन की तरह व्यवहार करने की सलाह दी. जिसको लेकर अब सियसत गर्म होने के आसार हैं.

yeti narasimhananda स्वामी नरसिंहानंद एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे. इस दौरान जब पत्रकारों ने एएमयू में अमुटा चुनाव को रद्द किए जाने से संबंधित सवाल किया तो उन्होंने एएमयू पर विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने यहां तक कहा कि इस संस्थान में आजादी से पहले भारत के विभाजन की नींव रखी गई थी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदुओं के घर पर घात लगाए बैठे हैं.

इस दौरान स्वामी नरसिंहानंद ने मदरसों को लेकर आपत्तिजनक बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि मदरसे के छात्रों के साथ चीन की तरह व्यवहार करना चाहिए. नरसिंहानंद के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

स्वामी नरसिंहानंद ने लखीमपुरी खीरी की घटना पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह अपराध नहीं बल्कि धार्मिक उन्माद का परिणाम है. इसे समझेंगे तभी समाज सुरक्षित हो पाएगा अन्यथा आने वाले समय में स्थितियां और खराब हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मां-बाप के सामने बेटियों को खींचकर दुष्कर्म किया गया है, वह एक चेतावनी है. लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज जाग्रत हुआ है, हम न्याय लेकर रहेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − one =