वैश्विक

Rajasthan: रेप केस के आरोपी को बचाने लिये आरोपी मंडार थानेदार एक लाख रुपये पहले ही ले चुका था शेष चार लाख रुपये लेते उसके दलाल रंगे हाथों पकड़े गये

Rajasthan  Anti Corruption Bureau ने मंडार थानाधिकारी अशोक चारण सहित उनके दो दलालों को रेप केस (Rape Case) कमजोर करने की एवज में 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते ट्रेप किया गया है. रेप केस को कमजोर करने के लिये एसएचओ ने 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. लेकिन बाद में मामला पांच लाख में तय हुआ. आरोपी परिवादी से एक लाख रुपये पहले ही ले चुके थे. लेकिन बचे हुए चार लाख रुपये लेते हुए वे पकड़े गए. ब्यूरो पूरे मामले की जांच में जुटा है.

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत ने बताया कि मंडार एसएचओ अशोक चारण ने रेप केस को हल्का करने की एवज में आरोपी के परिवार वालों से 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. लेकिन बाद में थानाप्रभारी के दलालों के माध्यम से यह मामला पांच लाख में तय हुआ. इस पर परिवादी ने ब्यूरो में इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन कराया गया तो वह सही पाई गई. परिवादी रिश्वत के एक लाख रुपये पहले ही दे चुका था.

शेष चार लाख रुपये और देने थे. ये चार लाख रुपये मंडार थाना इलाके के एक ढाबे पर बुधवार को देना तय हुआ. एसीबी ने बुधवार को अपना जाल बिछाकर परिवादी को रुपये देकर भेजा. वहां परिवादी ने जैसे ही थानाप्रभारी के दलालों को रुपये थमाए ब्यूरो की टीम ने उनको दबोच लिया. पकड़े गए दलालों में अभिमन्यु सिंह वकील है और दूसरा अनिल उसका साथी है. बाद में उनसे हुई पूछताछ के बाद ब्यूरो की टीम ने मंडार एसएचओ अशोक चारण को भी गिरफ्तार कर लिया.

 एसएचओ और उसके दलाल की पहले भी कई बार शिकायत की गई थी. लेकिन थानाधिकारी के रसूख के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. ब्यूरो के एएसपी राणावत का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. पूछताछ में और भी कई राज खुलने की भी संभावना है.

 

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link. प्रतीक सोलंकी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 19 =