Nagaur पुलिस हिरासत में गुप्तांग में करंट लगाने का आरोप, एएसपी ने दिए पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराने के आदेश
Nagaur जिले के भावंडा थानाप्रभारी और पुलिसकर्मियों पर हिरासत में एक युवक से संगीन मारपीट के आरोप लगे हैं. मारपीट के कारण युवक की हालत बिगड़ गई. उसके पैरों में फफोले पड़ गए.
हालत बिगड़ने पर पीड़ित युवक को जिला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के साथ बर्बरता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
Nagaur पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अब पीड़ित का मेडिकल मुआयना कराने के आदेश दिए हैं. पीड़ित युवक का नाम महिपाल जाट है. वह माणकपुर का रहने वाला है. पीड़ित युवक और उसके परिजनों ने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम 4 जनवरी को शुरू हुआ था. भावंडा थाना पुलिस 4 जनवरी को महिपाल की दूध की दुकान पर पहुंची और उसे उठाकर थाने ले गई.
पीड़ित महिपाल का आरोप है कि Nagaur थानाप्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने थाने के कैमरे बंद करवाये और उससे बर्बर मारपीट की. लाठियों, डंडों और बेल्ट से पीटने के बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो गुप्तांग में करंट लगा दिया. इस पूरी घटना से युवक के शरीर पर फफोले पड़ गए. 4 जनवरी को बर्बरता करने के बाद पुलिस ने युवक महिपाल जाट के खिलाफ अवैध शराब का मुकदमा बनाकर जेल भिजवा दिया.

