Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Rampur के युवाओं ने अग्निवीर सेना भर्ती में किया प्रतिभाग, बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया प्रभावित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण अग्निवीर भर्ती स्थल पर पानी भर गया। जिससे भर्ती रैली में प्रतिभाग कर रहे Rampur जनपद अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आर्मी अधिकारियों ने भर्ती स्थल से पानी सुखाकर फिर से रैली संपन्न कराई।
जिले में २० सितंबर से १० अक्टूबर तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया है।

२१ दिन के भर्ती रैली कार्यक्रम के दौरान वेस्ट यूपी के ३ मंडल के १३ जनपदों के करीब १.७५ लाख युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। बुधवार को हापुड़ के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया चली। देर रात एक बजे से Ranpur जनपद के अभ्यर्थी भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश कर गए। गुरुवार को रामपुर के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

लेकिन देर रात और गुरुवार सुबह से ही बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। भर्ती स्थल पर पानी भरने के कारण कीचड़ हो गई। बारिश के दौरान भर्ती प्रक्रिया को रोकना पड़ा। भर्ती प्रक्रिया में जुटे सेना के अधिकारी सोमेश जायसवाल ने बताया कि बारिश के चलते मैदान भीगने के कारण भर्ती प्रक्रिया में खलल पड़ा। जिसके बाद पालिका कर्मियों ने मैदान से पानी सुखाया। जिसके उपरांत भर्ती प्रारंभ की गई।

 

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए पधार रहे युवाओं का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा नगर में अग्निवीर सेना भर्ती के लिए पधार रहे युवाओं का रेलवे स्टेशन परिसर में स्वागत एव उत्साह वर्धन किया गया,एव समस्त युवाओं को शहर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्यो द्वारा जो खान पान व ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है वहां पर आसानी से पहुंचने के लिए उनकी मदद की गई। जिला सयोजक सुनील तायल व सह सयोजक आशीष तोमर ने कहा की अग्नि वीर सेना भर्ती का सबसे पहले सौभाग्य मुजफ्फरनगर को मिला है जिसमें जनपद का हर एक व्यक्ति अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है, मंडल संयोजक तरुण मित्तल,राजेश साहनी,सुशील गोयल ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती में युवाओं का जो उत्साह देखते ही बन रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल,नई मंडी संयोजक राजेश साहनी,कूकड़ा मंडल सयोजक सुशील गोयल,एव बाजार सयोजक मणी तायल,नीतीश ऐरन,लोकेश बंसल,वासु गोयल,शिवकुमार सिंघल,अमित वर्मा,मीडिया प्रभारी अमन तायल, द्वारा अग्नि वीर युवाओं का स्वागत, सत्कार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − two =