खेल जगत

Hyderabad में तीसरे ND vs AUS T20 मैच के टिकट खरीद में मची भगदड़चार लोगों के घायल होने की खबर

Hyderabad भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को Hyderabad  के जिमखाना ग्राउंड सिकंदराबाद में खेला जाना है. वहीं इससे पहले यहां टिकट खरीदने आए भारी संख्या में क्रिकेट फैंस के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ. जिसके बाद पुलिस को भिड़ को कंट्रोल में करने के लिए लाठीचार्ज करना

पड़ा.

चार लोगों के घायल होने की खबर है. उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच टिकट बिक्री के दौरान भगदड़ को लेकर पुलिस अधिकारी ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएसन को जिम्मेदार ठहराया है. इस घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुख्य रूप से यह HCA की गलती है. यहां सिर्फ 2 काउंटर लगाए गए थे. इसके अलावा यहां बारिश भी हुई, जिससे सभी ने प्रवेश करने की कोशिश की और भगदड़ में 2-3 लोग गिर गए. 4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 14 =