वैश्विक

Bihar: गर्भाशय की जगह निकाल लिए दोनों गुर्दे, आरोपी शुभकांत क्लिनिक के मालिक पवन कुमार और आरके सिंह को पकड़ने विशेष टीम बनी

Bihar: पुलिस ने एक निजी नर्सिंग होम के मालिक और एक चिकित्सक को पकड़ने के लिए तीन विशेष दलों का गठन किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. तीन बच्चों की मां पीड़िता सुनीता देवी 15 सितंबर से पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ‘आईजीआईएमएस‘ के गहन चिकित्सा कक्ष ‘आईसीयू‘ में डायलिसिस पर है.

पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बरियारपुर इलाके में एक अनधिकृत नर्सिंग होम शुभकांत क्लिनिक में उसके दोनों गुर्दे कथित तौर पर निकाल लिये गये थे. जहां तीन सितंबर को उसकी गर्भाशय निकालने की सर्जरी हुई थी. हालांकि, सरकारी आईजीआईएमएस के चिकित्सकों ने कहा कि उसके दोनों गुर्दे निकाल लिये गये हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए और जांच की जरूरत है.

सकरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सरोज कुमार ने कहा- ‘गर्भाशय हटाने की सर्जरी के बाद, वह पेट दर्द से पीड़ित रही. आखिरकार वह सात सितंबर को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ‘एसकेएमसीएच‘ गई. जांच करने के बाद एसकेएमसीएच के चिकित्सकों ने उसके परिवार को बताया कि उसके दोनों गुर्दे निकाल लिये गये हैं.‘

उन्होंने कहा- ‘आरोपियों शुभकांत क्लिनिक के मालिक पवन कुमार और आर के सिंह को पकड़ने के लिए तीन विशेष दलों का गठन किया गया है. आरोपियों के नीम हकीम होने का संदेह है.‘ आईजीआईएमएस में सुनीता का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उनकी हालत बेहद नाजुक है.

आईजीआईएमएस में वृक्क विज्ञान ‘नेफ्रोलॉजी‘ और गुर्दा प्रतिरोपण विभाग के प्रमुख डॉ. ओम कुमार ने कहा- ‘वह नियमित डायलिसिस पर है और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उसकी स्थिति में सुधार होने पर उसे गुर्दा प्रतिरोपण से गुजरना होगा. उसकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है.‘

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 7 =