उत्तर प्रदेश

Banda News: छह हजार में बेच दिया था भाई को, हैवान पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म फिर 60 हजार में बेच दिया

Banda News: मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अंतर्गत हर्रई गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी वर्तमान में हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठा मुनीम की पत्नी के रूप में रह रही है। उसके माता-पिता यहां शहर के अतर्रा चुंगी में रहते हैं। किशोरी का कहना है कि दो वर्ष पूर्व वह माता-पिता के साथ घाटमपुर इलाके में ईंट भट्ठे में काम करने गई थी। किशोरी ने आरोप लगाया कि वहां रात को शराब के नशे में पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बात की जानकारी किशोरी ने अपनी मां को दी, लेकिन मां ने उसे किसी तरह से चुप करा दिया। बात दबी रह गई और पिता ने अपनी बेटी को 60 हजार रुपए में भट्ठे के 50 वर्षीय मुनीम को बेच दिया। उसके बाद से किशोरी मुनीम के साथ बतौर पर पत्नी जीवन यापन कर रही है। दो दिन पूर्व किशोरी ने पिता से कालिंजर में रहने वाले अपने मामा का मोबाइल नंबर लिया और बात करते हुए आपबीती बताई।

जानकारी होने पर मामा 24 सितंबर को मौदहा थाने के एक गांव पहुंचा और भांजी को घर ले आया। इसके बाद घर में उसने घटना की हकीकत जानी। इस मामले को लेकर शहर के जेल रोड स्थित एक मोहल्ले में रिश्तेदार के घर में पंचायत बुलाई गई। अपने पिता की करतूत को पीड़िता ने पुलिस के सामने बयां किया। नगर कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रकरण दो वर्ष पुराना है। पुत्री के आरोप पर पिता को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। यह भी कहा कि मामला घाटमपुर और मध्य प्रदेश से जुड़ा हुआ है। इसलिए रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की गई है। दोनो ही पुलिस थानों को अवगत करा दिया गया है।

16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पिता की करतूत यहीं पर नहीं रुकती। किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद पिता ने उसे कम उम्र में बेच दिया, छोटे भाई को भी बेच डाला।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =