Pakistan: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
Pakistan के बलूचिस्तान में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह पाकिस्तानी सैनिकों की मारे जाने की खबर है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए छह सैनिकों में पाकिस्तानी सेना के दो मेजर भी शामिल थे. बताया जा रहा है कि यह घटना बीते रविवार देर रात हरनाई जिले के खोस्त शहर के पास एक उड़ान मिशन के दौरान हुई. इसकी जानकारी पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने अपने बयान में दिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह सैनिकों में दो पायलट भी शामिल थे. मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों का नाम मेजर खुर्रम शहजाद, सूबेदार अब्दुल वाहिद, नायक जलील सहित छह लोग थे. आईएसपीआर ने अभी तक दुर्घटना के कारणों के बारे में विवरण जारी नहीं किया है. आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि इस दुर्घटना के कारण की हम जांच कर रहे है. बता दें कि ये घटना पिछले महीने अगस्त में ऐसी ही घटना देखने को मिली थी.
इसी साल 1 अगस्त को ठीक ऐसी ही घटना हुई थी. जहां पाकिस्तान सेना के एक हेलीकॉप्टर का बलूचिस्तान के लासबेला जिले में हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था और अगले दिन मूसा गोथ के पास हेलीकॉप्टर का मलबा मिला था, जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गयी थी. शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था.
ہرنائی بلوچستان میں پاک فوج کے ہیلی کاپٹر کے حادثے میں 2 پائلٹس سمیت 6 فوجی اہلکاروں کی شہادت پر دل شدید دکھی اور رنجیدہ ہے۔اللہ تعالی سے دعا ہے کہ وہ شہداء کو جنت الفردوس میں جگہ عطا فرمائے اور ان کے لواحقین کو صبر جمیل دے۔ پوری قوم غمزدہ خاندانوں کے دکھ میں شریک ہے۔
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) September 26, 2022
दुर्घटना की खबर पर शोक व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने मृतकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रार्थना की और कहा कि पूरे देश ने शोक संतप्त लोगों के दुख को साझा किया है.