उत्तर प्रदेश

Hapur News : बैटरी चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर में एक युवक पर बैटरी चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ठेला लेकर मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहा था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मोहल्ले के ही तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजनों ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक से बैटरी चोरी शक में ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर मारपीट की थी। जिसके बाद गम्भीर हालत में युवक को अस्पताल के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए ।जहा इलाज के दोरान युवक की मौत हो गई है,परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है जिसमे दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है जिनसे पूछताछ जारी है जल्द ही घटना खुलासा कर दिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =