Hamirpur News: भीषण सडक हादसे में तीन युवाओं की हुई दर्दनाक मौत
Hamirpur News: भीषण सडक हादसे में तीन युवाओं की हुई दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी वास्तविक फोटो भी नहीं दिखा सकते।यूपी के हमीरपुर जिले में हुए भीषण सडक हादसे में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और तीनों युवाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश करना शुरु कर दिया है।
पूरा मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली इलाके का है। यहां सोमवार को मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के बिहुनी कला गांव निवासी अमर सिंह, सत्यम और लवकेश एक ही परिवार के तीन युवक मोटरसाइकिल से राठ कस्बे के देवी पंडाल में साउंड सर्विस लगाने जा रहे थे तभी राठ कोतवाली क्षेत्र की गहरा चौकी के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.. और आनन फानन में तीनों घायल युवाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.. जहां तीनों युवकों की मौत हो गई।

