वैश्विक

Russian स्कूल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक सुरक्षा गार्ड को भी मार डाला

Russian  के इज़ेव्स्क शहर में एक बंदूकधारी ने एक स्कूल में छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. रूस के आंतरिक मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में इस घटना की जानकारी दी. इस गोलीबारी में लगभग 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय की उदमुर्तिया शाखा ने कहा कि बंदूकधारी ने खुद को मार डाला और 20 लोग घायल हो गए.

उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव का हवाला देते हुए कहा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल में प्रवेश किया था और एक सुरक्षा गार्ड को मार डाला. उन्होंने कहा कि घायलों में स्कूली छात्रों की संख्या ज्यादा है. इस घटना में कुल 5 छात्रों के मारे जाने की खबर आ रही है. हालांकि, अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है कि अज्ञात व्यक्ति कौन था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

मध्य रूस स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लोग घायल हो गए. उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्क स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी.

ब्रेचालोव ने कहा कि पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं लोग घायल भी हुए हैं. जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है. गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =