उत्तर प्रदेश

Jhansi News: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, महिला की हत्या कर लाश नदी में फेंकी

Jhansi News: ग्राम बारेई में कमल पाल परिवार समेत रहता है। कमल पाल की शादी मध्य प्रदेश के दतिया जिले के ग्राम बहादुरपुर निवासी भज्जू पाल की लड़की पूजा पाल से डेढ़ साल पहले हुई थी। बीते रोज पूजा पाल कपड़े धोने नदी पर गई। वह नदी में गिर गई। इसके बाद उसका पता नहीं चला है। इसकी जानकारी मिलते ही मायके वाले बरुआसागर पहुंचे।

चार पहिया की मांग पूरी न करने पर युवती को पहले बेल्ट से पीटा गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसकी सूचना बरुआसागर थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से पूजा पाल के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के ग्राम बहादुरपुर निवासी भज्जू पाल ने बताया कि उसकी इकलौती बेटी पूजा की शादी बारेई गांव के पाल डेरा निवासी कमल पाल से हुई थी। शादी में दस लाख रुपया खर्च किया था।

ससुरालियों ने दहेज में चार पहिया की मांग की। न देने पर उसकी बेटी को परेशान करना शुरु कर दिया था। भज्जू पाल ने बताया कि पूजा का ढाई माह का बेटा है। दस दिन पहले ससुर बच्चे को लिए थे। रोने पर पूजा ने बच्चे को ससुर से ले लिया। ससुर से बच्चे को छीनने का आरोप लगाते हुए पति ने पूजा की बेल्ट से पिटाई कर दी थी। फोन भी छीन लिया था। पूजा ने किसी तरह फोन करके उन्हें सूचना दी थी।

भज्जू पाल का कहना है कि 25 सितंबर को वह अपने साथियों के साथ पूजा की ससुराल पहुंचे। वहां पर समाज की पंचायत हुई और समझा दिया था। इसके बाद फिर से ससुरालियों ने पूजा को परेशान करना शुरु कर दिया था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =