उत्तर प्रदेश

Jhansi News: श्रीकांत यादव हत्याकांड का पर्दाफाश, ब्याज पर पैसे देकर महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता था

Jhansi News: ग्राम छपरा में हुई श्रीकांत यादव हत्याकांड का पदर्फाश किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों के चलते पहले गोली मारी, फिर उसका गला रेत दिया था। इन्हीं आरोपियों में एक आरोपी की महिला मित्र को श्रीकांत ने ब्याज पर पैसा दिए थे। इसके बाद उक्त महिला मित्र से अवैध संबंध बनाए थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया।

पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में सोमवार की सुबह एक खेत में श्रीकांत यादव की लाश बरामद की गई थी। श्रीकांत के भाई राजकुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दफा 302,201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इस संबंध में एसएसपी ने बताया है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर अवनीश कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने की स्थानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। इस मामले में गांव में रहने वाले दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने दिलीप कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक चाकू और 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्रीकांत ब्याज पर लोगों को पैसा देता था और दबंगई पर 10 प्रतिशत का ब्याज वसूलता था। इतना ही नहीं ब्याज पर पैसे देकर वह गांव में रहने वाली महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता था। आरोपियों ने बताया कि श्रीकांत ने उनकी महिला मित्र को ब्याज पर पैसा दिया था।

उसके साथ भी श्रीकांत ने अवैध संबंध बना लिए था। इसकी जानकारी उन लोगों को हुई तो वह लोग बुरा मान गए थे। एक साथी की महिला मित्र ने तो बोलना बंद कर दिया था। इन्हीं कारणों के चलते श्रीकांत की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद गला रेत दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का नकद इनाम दिया है। इस टीम में बड़ागांव थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार, पारीछा चौकी प्रभैरी रमाशंकर तिवारी, एसआई शिवकुमार, एसआई रविओम सिंह, स्वॉटटीम प्रभारी कुलभूषण सिंह, सर्विलांस टीम के मुख्य आरक्षी दुर्गेश चौहान, स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी अजमत अहमद, मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव, आरक्षी देवेश चतुर्वेदी, धारा सिंह, नवीन पाल, कृष्ण मुरारी, राजेश कुमार व बड़ागांव थाने में तैनात आरक्षी प्रवीण कुमार शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =