उत्तर प्रदेश

Jhansi News: असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी मंदिर की मूर्ति, हिन्दू संगठन के लोगों में आक्रोश

Jhansi News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर की मूर्ति तोड़ दी। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। हिन्दू संगठन के लोग भी मंदिर पहुंचे और नारेबाजी शुरु की। जानकारी मिलते ही पुलिस के अफसर भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन नई मूर्ति लेकर पहुंची तो लोगों ने स्थापना करवाने से मना कर दिया। हिन्दू संगठन के नेताओं का कहना है कि आरोपी कि गिरफ्तारी के बाद ही नई मूर्ति की स्थापना करवाई जाएगी। बाद में मूर्ति की स्थापना कर दी गई।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के पीछे पुलिया नंबर नौ की तरफ जाने वाले मार्ग रेलवे की जमीन पर मनोकामना मंदिर में मां शेरावाली की प्रतिमा स्थापित है। मंगलवार की रात को पुजारी मंदिर बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचा तो खंडित मूर्ति देखकर चौक गया। चांदी के जेवर भी गायब थे।

मूर्ति का एक हिस्सा शरीर से अलग था। शरीर का कुछ हिस्सा लेकर आरोपी भाग गया। इसकी जानकारी लगते ही हिन्दू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए। हिन्दू संगठन के लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार में ही मूर्ति क्यों तोड़ी जा रही है। इसके पहले इस तरह की मूर्ति नहीं तोड़ी गई है। उन्होंने नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।

वहीं पुलिस नई मूर्ति लेकर मंदिर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मूर्ति की स्थापना होगी। बाद में मूर्ति की स्थापना कर दी गई।

इस घटना की जानकारी लगते ही एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ सिटी राजेश राय, प्रेमनगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला, सीपरी बाजार थाना प्रभारी जे पी पाल, नवाबाद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बवाल कर रहे लोगों से वार्तालाप की। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया। वहीं, राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच के अध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर दंडित करने की मॉग की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती विनीता शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा, पल्लवी सहारिया, प्रीती संज्ञा, उमेश गुप्ता, जगदीश बजाज , देविंद्र श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, आदित्य शर्मा, दीपक गुप्ता, समर्थ त्रिपाठी, राजेश मलिक, देवेश शर्मा, संतोष कुशवाहा, नीरज सोलंकी, महेश शिवहरे, आदि लोग मोजूद रहे।

पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किसी प्रकार जनता के आक्रोश को शांत किया। इस दौरान राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर उक्त घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो झांसी की जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15176 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 3 =