Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरथावल रोड पर बस से टकराकर दो बाईक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव मोर्चरी पहुंचवाए। पुलिस के अनुसार चरथावल की और जा रही बाइक विपरीत दिशा से आ रही निजी बस से टकरा गई। जिसके चलते दोनों बाइक सवारों की घायल होने के बाद मौत हो गई। चरथावल रोड पर मुरादिया मदरसा के सामने भिड़ंत हुई।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर से बाइक पर सवार होकर आशीष पुत्र राजन तथा ऋषभ पुत्र सुनील त्यागी निवासी हकीमपुरा चरथावल की और जा रहे थे। बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर जब बाइक मुरादिया मदरसा के समीप पहुंची विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। बताया कि भिड़ंत इतनी भयानक हुई कि दोनों बाईक सवार गंभीर घायल हो गए।

बताया कि बुढाना मोड़ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइक सवारों को अस्पताल भिजवाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।
पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी पहुंचवाए। बस चालक मौके से फरार हो गया।

दो युवकों की सड़क दुर्घटना से मौत की खबर पर हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जमा लोगों को एक और कर सड़क से बाइक एक और कराई तथा रास्ता खुलवाया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 9 =