उत्तर प्रदेश

Lucknow News: आरएसएस में घुसपैठ की चल रही थी तैयारी,ग्राम प्रधान अरशद की तलाश

Lucknow News- पीएफआई के गिरफ्तार सदस्य जांच एजेंसियों के सामने पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार पीएफआई के सदस्यों ने एसटीएफ के सामने एक और साजिश की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन करीब 50 लोगों का एक सेल तैयार कर रहा था, जिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में घुसपैठ कराया जाता।

इसके लिए बकायदा सदस्यों को हिंदू देवी-देवताओं के बारे में जाने के साथ ही संघ की शाखा और उसके तौर – तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा था ताकि आरएसएस के अंदर से ही संवेदनशील सूचनाएं हासिल की जा सके। बीते मंगलवार को लखनऊ में बीकेटी के अचरामऊ से गिरफ्तार किए गए पीएफआई सदस्य मो. फैजान, मो. सुफियान और रेहान के वाट्सएप और लैपटॉप से इसके साक्ष्य भी एसटीएफ को मिले हैं।

बताया जा रहा है कि अचरामऊ और आसपास के इलाके में प्रतिबंधित संगठन का पूरा नेटवर्क खड़ा करने में ग्राम प्रधान अरशद की मुख्य भूमिका है, जो छापेमारी के बाद से फरार है। एसटीएफ उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

अचरामऊ से गिरफ्तार किए गए पीएफआई सदस्य मो. फैजान, मो. सुफियान और रेहान ने आरएसएस में घुसपैठ के पीछे पीएफआई के मकसद का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुख्य मकसद संघ की गतिविधियों पर नजर रखना और संवेदनशील सूचनाएं एकत्रित करना था। सरकार और संघ से जुड़ी ऐसी सूचनाओं को इस्लामिक देशों में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाना था।

पीएफआई का मकसद देश के मुसलमानों को जल्द से जल्द एकजुट कर उन्हें हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करना था। गिरफ्तार से एटीएस को ये भी पता चला कि पीएफआई अपने सदस्यों को सैन्य स्तर की ट्रेनिंग दिया करता था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =