खेल जगत

India Capitals-मिशेल जॉनसन को तीखी बहस में शामिल होने के लिए चेतावनी

India Capitals के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को रविवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में लीजेंड्स लीग मैच के दौरान तीखी बहस में शामिल होने के लिए चेतावनी दी गयी और मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यह घटना इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच क्वालीफायर मैच के दौरान हुई, जहां जॉनसन भीलवाड़ा किंग्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान के साथ मौखिक बकबक में शामिल हो गये. अंपायरों के हस्तक्षेप करने से पहले उन्हें पठान को धक्का देते देखे गया.

घटना की विस्तृत जांच के बाद, लीजेंड्स लीग क्रिकेट कमिश्नर रवि शास्त्री की अध्यक्षता में एक अनुशासन समिति ने गेंदबाज को दंडित करने और उसे आधिकारिक चेतावनी भेजने का फैसला किया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सीईओ और सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा कि हम इस लीग के माध्यम से गंभीर और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यहां हैं. कल क्वालीफायर मैच के दौरान मैदान पर जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था. किसी निष्कर्ष पर आने से पहले हमने कई बार वीडियो को बारीकी से देखा है.

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी को एक स्पष्ट संदेश है कि खेल की भावना प्रमुख महत्व की है और इस तरह की चीजें इस लीग में दोहराई नहीं जायेंगी. मैच की बात करें तो भीलवाड़ा किंग्स के लिए युसूफ पठान अच्छी फॉर्म में थे.

उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 48 रन बनाये, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे. दूसरी ओर, जॉनसन थोड़े महंगे साबित हुए थे. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 51 रन देकर 2 विकेट लिये.आखिर में जॉनसन ने ही पठान का विकेट हासिल किया. किंग्स ने 20 ओवर के अपनी पारी में 4 विकेट पर 226 रन बनाये. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =