संपादकीय विशेष

बिजली की अघौषित कटौती ने लोगों का किया जीना मुहाल-पूरे दिन में कई-कई बार कट

मुजफ्फरनगर। जनपद में गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ रहा है हालात यह हो चुके है कि लोग जरूरी कामकाजों के लिए भी सुबह व शाम में घर से निकलना उचित समझ रहे है।

वहीं दूसरी ओर गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती से भी नागरिक परेशान हो चुके है। एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की अघौषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहरवासी गर्मी में बिलबिला रहे हैं। वहीं बिजली की अघौषित कटौती ने भी लोगों को रुला दिया है।

पूरे दिन में कई-कई बार कट लगाए जा रहे हैं, घरों में लगे इन्वर्टर भी फेल रहे हैं। एसी व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन दिनों गर्मी अपने पूरे चरम पर पहुंच गयी है। सुबह दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। तेज धूप लोगों के बदन को झुलसाने का काम कर रही है।

गर्मी के कारण पूरा जिला भट्टी की आग की तरह तप रहा है, लोगों को न घरों में आराम मिल रहा है और न ही बाहर। तापमान में लगातार बढोŸारी होने से लोग बुरी तरह बिलबिला रहे हैं।

बाजारों में भी सुबह के समय ही लोगों द्वारा खरीददारी की जा रही है, दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटा सा पसर जाता है। लोग सिर व मुंह को ढककर बाजारों में खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।

पूरे दिन गर्मी का प्रकोप बना रहता है जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। दूसरी ओर जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढता जा रहा है वैसे-वैसे बिजली कटौती का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

दिन में कई-कई बार कट लगाए जा रहे हैं जिससे लोग परेशान हो गए हैं। घंटों बिजली गायब रहती है जिस कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी फेल हो रहे हैं, वहीं पीने के पानी की भी समस्या खडी हो गयी है।

घरों में लगे एससी व कूलर भी लोगां को गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। गर्मी से निजात पाने को लोग खेतों में लगी ट्यूबवैलों पर नहा रहे हैं लेकिन कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है। आसपास के देहात क्षेत्रों में भी गर्मी का जबरदस्त प्रकोप बना हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। कुल मिलाकर गर्मी ने तौबा बुला दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =