Odisha: गुस्से में महिला ने काट दिया पति का गुप्तांग, फरार आरोपी महिला की तलाश कर रही पुलिस
Odisha जाजपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला कुनी चंपिया ने शुक्रवार रात को धारदार हथियार से कथित रूप से वार कर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति का गुप्तांग भी काट डाला. मौके से भागने से पहले कटे हुए गुप्तांग को मौके पर फेंक दिया.
यह घटना तब सामने आई जब कुछ लोगों ने शनिवार सुबह को रूंगुरूंगा नहर के समीप सुनसान स्थान पर एक शव देखा गया, जिसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे. स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना सुकिंदा थाने को दी. पुलिस दल मौके पर पहुंची और जांच करने पर पुलिस को पता चला कि व्यक्ति के गुप्तांग को काट डाला गया है, जो शव के समीप ही पड़ा था.
राजू चंपिया के परिवार के सदस्यों ने सुकिंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी हत्या उसकी पत्नी ने की है. राजू के छोटे भाई जयीराम चंपिया ने कहा कि तीन साल पहले पहली पत्नी के चले जाने पर राजू ने कराडगडिया की कुनी चंपिया से शादी की थी. दूसरी शादी के बाद वह कडारगडिया गांव में अपने ससुराल में ही दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था. जयीराम के अनुसार राजू शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को पूबोला गांव आया था.
उसने अपनी शिकायत में कहा, ‘ शुक्रवार रात को आरोपी ने कुछ घरेलू मुद्दे पर मेरे भाई के साथ झगड़ा किया. दोनों के बीच देर रात तक झगड़ा चला और फिर मेरा भाई सोने चला गया. आरोपी ने तब एक धारदार हथियार से मेरे भाई का गुप्तांग काट डाला और उसे मार डाला. उसने शव और कटे हुए गुप्तांग को सुनसान स्थान फेंक दिया. फिर वह भाग गई.’

