वैश्विक

Odisha News: कटक में महिला ने 2 साल के सौतेले बेटे की गला रेतकर की हत्या

Odisha Newsओडिशा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ओडिशा के कटक शहर में किराए के मकान में 30 वर्षीय एक महिला का शव पंखे से लटका मिला है, साथ ही उसका दो साल का सौतेला बेटा भी खून से लथपथ पड़ा मिला.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसी कमरे में दोनों की लाशें पड़ी थीं. इसलिए पुलिस टीम को संदेह है कि पहले उसने अपने बेटे का गला रेता होगा फिर खुद आत्महत्या की.समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कटक शहर के मधुपटना इलाके के श्रीराम नगर इलाके में हुई और जिस कमरे में शव मिले, वह अंदर से बंद था.

मृतक महिला की पहचान शिल्पी खुंटिया के रूप में हुई है, जिसने रविवार की रात अपने सौतेले बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है. दोनों के शव अगली सुबह कमरे में पड़े मिले थे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =