Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आयोजित:जिंप अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निवाघ्ल जी के द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है उन्होंने कहा है कि मानसिक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक रहने की अत्यंत आवश्यकता है आज के लोग संयुक्त परिवारों से निकलकर एकांकी परिवारों की ओर बढ़ रहे हैं जिसके कारण लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ रहे हैं

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और यदि कहीं भी किसी को किसी प्रकार का तनाव हो तो ,व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आ रहा हो,जीवन में निराशा रही हो, ऐसी स्थिति में उन्हें मनोचिकित्सक को अवश्य दिखाना चाहिए ।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में जिला चिकित्सालय में कमरा नंबर ६ में मनोचिकित्सक द्वारा मनोरोगियो को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाता है ।मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अपणघ् जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवसाद की स्थिति में है ,मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, अकेलापन महसूस होता है, अपने आप में ही रहता है, नींद नहीं आती है, काम में रुचि कम है, खुद से खुद बातें करता रहता है, काल्पनिक दुनिया में रहता है

ऐसे व्यक्ति मानसिक विकार से ग्रसित हो सकते हैं और ऐसे व्यक्तियों मनोचिकित्सक दिखाना चाहिए ।कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, काउंसलर मनोज कुमार , अक्षय शर्मा स्टेनो,रविंद्र सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ , श्री राम कुमार शर्मा संयोजक जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, विपिन अत्रे, भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + four =