समाचार (Muzaffarnagar News)
2 शातिरों को किया गिरफ्तार
सिखेडा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण व प्र०नि० राकेश कुमार के थाना सिखेडा मु०नगर के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान वारंटी/वाछिंत के अर्न्तगत वारंटी अभि०गणों को गिरफ्तार किया गया। गिर० वारंटी अभियुक्त गणों को समय से मा०न्यायालय पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार बिट्टू पुत्र माम चन्द्र निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा व राजीव पुत्र हरबीर निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सिखेडा मु०नगर उम्र करीब ३२ वर्ष को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० लोकेश कुमार गौतम, है०का० भूपेन्द्र भाटी, कां० राहुल कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे।
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता अब्दुल समद ने की तथा संचालन रमेश वर्मा ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर आयोजित शोक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व.मुलायम सिंह यादव ने एक सरल एवं साधारण परिवार मे जन्म लेकर राजनीति मे पिछडों, दलितो, अल्पसंख्यको, गरीबों,वंचितो,शोषितो व धरती पुत्र नेता व किसानो, मजदूरो,व्यापारियो, सरकारी कर्मचारियो व अन्य समस्त देश के राजनीतिक मसीहा थे। बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रख नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक मे संगठन से जुडे समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांप के काटने से दो की हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सांप के काटने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि जानसठ में मोहल्ला जन्नताबाद बारादरी निवासी जाकिर हुसैन का ११ वर्षीय पुत्र इसहान घर में अपनी बहनों के साथ सोया हुआ था। उसी दौरान कमरे में सोते हुए एक सांप ने काट लिया। परिजन बालक के हाथ में रस्सी से बंध लगाकर गांव सादपुर में सांप के काटे का झाड़ने वाले के पास लेकर गए। उसने काफी इलाज किया, लेकिन बच्चे की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन बालक को मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा गांव तालड़ा निवासी ४० वर्षीय तालिब पुत्र हुसैन आलम पास के ही गांव गुज्जरेडी में पेड़ काटने के लिए गया था। उसी दौरान निकले सांप को उसने पकड़ लिया। तब सांप ने दो बार उसके हाथ में काट लिया। व्यक्ति द्वारा कोई भी इलाज नहीं कराया गया। जिसके चलते कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। परिजनों ने उसे गांव के चिकित्सक को दिखाया, जिसने उसे मेरठ ले जाने को कहा गया। परिजनों द्वारा मेरठ हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुजारी की हार्ट फेल होने से मृत्यु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कॉलोनी में मुख्य चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की पूजा अर्चना करते समय मंदिर में ही मृत्यु हो गई है। पंडितजी की अचानक मृत्यु हो जाने का कारण हार्ट फेल होना बताया जा रहा है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद तिवारी आज सुबह के समय हनुमान मंदिर में ही पूजा अर्चना कर रहे थे, तभी वे चक्कर खाकर वहीं गिर पडे। उन्हें तत्काल पास के ही एक चिकित्सक को दिखाया गया, जहाँ चिकित्सक ने पंडितजी को मृत घोषित कर दिया। मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद तिवारी की असमय मृत्यु से गांधी कॉलोनी में शोक छा गया।
जमकर की महिलाओं ने खरीदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के मुख्य बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। मिठाइयों, रेडीमेड गारमेट की दुकानों और ज्वैलरी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। देर शाम तक महिलाओं ने करवा चौथ व्रत के लिए खरीददारी पूरी कर ली। अब इंतजार चांद का है।
करवाचौथ के लिए सुबह से ही महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी थी। महिलाएं करवा, फैनियां, फीकी-मीठी मट्ठी अन्य मिठाइयों की सबसे अधिक खरीददारी की गई है। मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। देर रात तक महिलाएं व्रत के लिए शापिंग करती रही। इसके अलावा कपड़े की दुकानों पर भी काफी अधिक भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सूट, लहंगा और साड़ियो की जमकर खरीददारी की। मालरोड, चौक बाजार और मुख्य बाजार में काफी भीड़ रही। लहंगे सूट साड़ियों की अधिक खरीददारी हुई है। इसके अलावा ज्वैलरी शॉप में भी महिलाओं ने खरीदारी की। देर रात तक महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाने का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान ब्यूटी पार्लरों ने भी खूब कमाई की है।
सुहागिन महिलाओं के जीवन में करवा चौथ त्योहार का बड़ा महत्व है। महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। महिलाएं पूरा श्रृंगार करने के बाद करवा चौथ त्योहार पर पूजा अर्चना करती है। इस बार गुरुवार को करवा चौथ त्योहार मनाया जाना है। इसीलिए महिलाओं ने तैयारी शुरु कर दी है। बाजार में भी रौनक का माहौल बना रहा। महिलाओं की ज्यादा भीड़ कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानों पर दिख रही है। संभल के तहसील रोड, सब्जी मंडी के पीछे और डाकरखाना रोड के बाजारों में महिलाएं आकर्षक साड़ियों के अलावा अन्य कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीद रही हैं। आभूषणों की दुकानों पर भी महिलाएं पसंदीदा जेवर की खरीदारी कर रही हैं। इनमें बिछुओं की खरीदारी ज्यादा हो रही है। त्योहारों के मौके पर तमाम व्यापारियों ने सामान का स्टाक पूर्व में ही मंगवाया है।
संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नवीन मंडी स्थल प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में नगर के सौंदर्यकरण एवं नगर से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे जिससे बाजार में आने वाले ग्राहकों एवं दुकानदारों को कोई परेशानी न हो एव त्योहारों के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लटके हुए जर्जर बिजली के तार,आदि समस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भेंट कर वार्ता करेंगे। इस दौरान संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा एव समस्त पदाधिकारियों द्वारा हाल ही में दशहरे वाले दिन हुई लूट को तीर्वता से खोले जाने एवं रिपोर्ट में दर्ज रकम से कहीं ज्यादा लूटी गई पूर्ण रकम की वसूली किए जाने पर एस एस पी मुजफ्फरनगर समेत समस्त पुलिस टीम की प्रशंसा की गई। बैठक में संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक सतपाल सिंह मान,राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,रवि शर्मा, रमन शर्मा,सुखबीर सिंह,सुनील ग्रोवर, शलभ गुप्ता,अंकुर गुप्ता,सुरेंद्र मित्तल, नदीम,विक्की चावला,जयवीर सिंह, मो सलीम उपस्थित रहे
पशु चिकित्सकों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः-डा अनिल कुमार शर्मा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खतौली द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल गंगधाड़ी का भ्रमण किया गया। दो गोवंश की चिकित्सा की गई। गौ आश्रय स्थल पर जल भराव की कोई समस्या नहीं है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया।दो बीमार पाये गये पशुओं का उपचार किया गया। अन्य व्यवस्थाएं सही पाई गई। नियमित भ्रमण के क्रम में डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रोहाना कला में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए भ्रमण के समय पर्याप्त मात्रा में भूसा हरा चारा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला.साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई। ग्राम मुथरा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत डॉ अमरदीप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल द्वारा सूकर पालकों को जे.ई./ए.ई.एस. आदि रोगों से बचाव संबंधी जानकारी देकर जागरुक किया गया। अस्थाई गोवंश आश्रयस्थल नगरपंचायत जानसठ का डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा सभी गोवंश ओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। हरा चारा एव भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गयाद्य स्टोर किए गए भूसे को बरसात के पानी से बचाव करने के निर्देश केयर टेकर को दिए गए। ग्राम कुतुबपुर में डॉ राजीव त्यागी और डॉक्टर समीर बिंदल के द्वारा अपनी टीम के माध्यम से ग्राम में एल एस डी से ग्रसित गोवंश को चिकित्सा प्रदान कराई गई तथा कुछ अवशेष को टीकाकरण किया गया। डा अनिल कुमार शर्मा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी खतौली द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल खतौली के भ्रमण में साफ सफाई तथा चारा पानी की उपयुक्त व्यवस्था मिली। कान्हा गौशाला सिसौली का निरीक्षण डॉ सत्येन्द्र कुमार प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी सिसौली एवम अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिसौली द्वारा किया गया। गौशाला में साफ सफाई रखने, एवं चारे पानी की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए । श्री दिनेश कुमार पशु धन प्रसार अधिकारी बुढ़ाना द्वारा ग्राम लुहसाना एवं हबीबपुर सीकरी में सूकर पालकों घ्के यहां जाकर संचारी रोगों से बचाव सम्बंधित जानकारी दी गई।तथा सूकर बाडो की नियमित साफ सफाई रखने तथा कीटनाशक दवाई छिड़काव हेतु दी गई। ग्राम चोकड़ा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत डॉ अमरदीप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल द्वारा सूकर पालकों को जे.ई.ध्ए.ई.एस.आदि रोगों से बचाव संबंधी जानकारी देकर जागरुक किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना/ककरौली द्वारा विकास खण्ड मोरना के ग्राम बेहडा सादात, करहड़ा, अलीपुर तीसा, मोरना आदि मे लंपी स्किन बीमारी के नियमित सर्विलेंस हेतु भ्रमण करते हुए प्रभावित गोवंश का उपचार करते हुए जन जागरण अभियान चलाया गया।
खेलों का आयोजन
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उच्च प्राथमिक विद्यालय मौहम्मदपुर राय सिह में न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना के निर्देशन में किया गया।उच्च प्राथमिक विद्यालय मौहम्मदपुर राय सिह में न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव जी के निर्देशन में किया गया, जिसमें न्याय पंचायत मौहम्मदपुर राय सिह के समस्त विद्यालयों से अध्यापकों ने प्रतिभाग किया विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
2 शातिरों को किया गिरफ्तार
सिखेडा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण व प्र०नि० राकेश कुमार के थाना सिखेडा मु०नगर के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान वारंटी/वाछिंत के अर्न्तगत वारंटी अभि०गणों को गिरफ्तार किया गया। गिर० वारंटी अभियुक्त गणों को समय से मा०न्यायालय पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार बिट्टू पुत्र माम चन्द्र निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेडा व राजीव पुत्र हरबीर निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सिखेडा मु०नगर उम्र करीब ३२ वर्ष को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० लोकेश कुमार गौतम, है०का० भूपेन्द्र भाटी, कां० राहुल कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे।
टूटी सड़क के निर्माण की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर एवं पुलिस गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क बहुत ही जर्जर और खस्ता हालत में है। इस रोड पर गुजरने के बाद भी किसी का इस ओर ध्यान नहीं है जबकि टूटी सड़क पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अब तो हालत यह हो चुकी है बड़े-बड़े गड्ढे और गड्ढों में कई बार वाहन भी गिरते नजर आने लगे है। इस ओर ध्यान देकर सड़क निर्माण होना चाहिए ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके अक्सर प्रदेश स्तरीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी यहां पर बने गेस्ट हाउस में आकर रुकते हैं ऐसे में उक्त सड़क का पुनर्निर्माण होना बेहद जरूरी है।
करवा चौथ मेहंदी कैंप लगवाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने करवा चौथ मेहंदी कैंप लगाकर स्लोगन दिया अपना त्योहार अपनों को रोजगार जिहाद पर प्रहार।
जनपद मुजफ्फरनगर के हदयस्थली शिव चौक पर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा करवा चौथ के पवित्र त्योहार पर एक मेहंदी कैंप का उद्घाटन किया गया जिसमें करीब १०० महिलाओं ने अभी तक मेहंदी लगवाई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के इस कैंप में आगामी करवा चौथ के त्यौहार को लेकर युवतियों द्वारा न्यूनतम दरों पर करवा चौथ का व्रत रखने वाली युवतियों को मेहंदी लगाई जा रही है विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों कहना है कि अपनी हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हिंदू युवतियों द्वारा यह मेहंदी करवाचौथ का वृत रखने वाली महिलाओं और नव विवाहित युवतियों को लगाई जा रही है यहां युवकों का प्रवेश वर्जित है चाहे वह कोई भी हो वही मेहंदी लगवा रही नवविवाहित युवती ने बताया कि आज इस कैंप में मेहंदी लगाते हुए बड़ा कंफर्ट फील कर रही हूं युवकों द्वारा मेहंदी लगवाने से अनकंफर्ट फील किया जाता है हम लोग युवतियों से मेहंदी लगाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह के कैंप में मेहंदी लगवाया करेंगे वहीं मेहंदी कैंप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के महिला पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मेहंदी कैंप की व्यवस्था देख रहे हैं वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नगर के कई जगह इस तरह के मेहंदी कैंप लगवाए गए हैं और युवतियों में इन मेहंदी कैंप में मेहंदी लगवाते हुए बड़ी खुशी हो रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक देंगे पढाई में कमजोर विद्यार्थियों को डबल डोज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के के राजकीय विद्यालयों में अब कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के कमजोर छात्र छात्राओं के लिए अतिरिक्त विशेष कक्षाएं संचालित होंगी।
राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व नॉडल शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड अवधि में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण प्रक्रिया प्रभावित रही है,जिले के राजकीय विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षण का शुभारम्भ किया जा रहा है,जिसमे पहले चरण में पढाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित करने की कवायद प्रधानाचार्यों व शिक्षकों द्वारा की जा रही है। एक अभियान के तहत विद्यार्थियों के कमजोर होने के कारण जैसे विद्यालय में नियमित न आना,लम्बे समय तक बीमार रहना,पढाई में मन ना लगना, शिक्षक का भय होना,किसी विषय विशेष से अलगाव,आत्मविश्वास में कमी,अभिभावक का ध्यान ना देना आदि को जानकर उसको हल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।चिन्हीकरण के उपरान्त विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाएं ले कर सभी कमजोर विद्यार्थियों को डबल डोज दी जाएगी और उनको दक्ष बनाया जाएगा। विद्यार्थियों का मूल्यांकन हेतु शासन द्वारा प्रबोधन एप्प बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यशाला में सभी प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को उपचारात्मक कक्षा संचालन व प्रबोधन एप्प आदि का प्रक्षिशण मास्टर ट्रेनर डॉ विकास कुमार द्वारा दिया गया।
जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर विषय विशेषज्ञों की सहायता से कक्षा ९ से १२ तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी,अंग्रेजी,गणित,भौतिक विज्ञानं,रसायन विज्ञान,जीव विज्ञानं आदि विषयों से सम्बंधित शिक्षण सामग्री का निर्माण कराया गया है और प्रदेश के सभी जिलों में एकसमान रूप में उपचारात्मक शिक्षण आरम्भ किया गया है। विद्यार्थियों का उपचारात्मक शिक्षण आरम्भ होने से पूर्व प्री टेस्ट, शिक्षण के मध्य में टेस्ट व उपचारात्मक कक्षाओं के समाप्त होने के उपरांत भी पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा । प्रबोधन एप्प पर सभी टेस्ट के अंक व अन्य विवरण नॉडल शिक्षकों व प्रधानाचार्यों द्वारा अपलोड किए जाएंगे। निश्चित रूप से चार माह के उपचारात्मक शिक्षण उपरांत पढाई में कमजोर विद्यार्थियों के सीखने की प्रकिया में सुधार होगा और हमारे सम्मुख अप्रत्याशित परिणाम होंगे।
प्रधनाचार्य शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि विशेष कक्षाओं द्वारा उपचारात्मक शिक्षण कराना शासन की एक सुखद पहल है जिसके दूरगामी परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे । कार्यशाला में प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह,ललित मोहन गुप्ता,विनय यादव,अंजु वर्मा,प्रमोद कुमार,आशीष द्विवेदी,सुभाष चन्द्र आदि उपस्थित रहे।
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)क्षेत्र निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
खतौली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीक नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला बकरियान निवासी सूबेदार ने अपनी पुत्री तमन्ना का विवाह सात वर्ष पूर्व मोहल्ला सदीक नगर निवासी शौकीन के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग तभी से उनकी बेटी से दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी है।
बताया कि परिजनों को सुबह सूचना मिली कि तमन्ना का इंतकाल हो गया है, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, शौकीन ने बताया कि उसकी पत्नी तमन्ना को दो दिन पहले बुखार आया था, अचानक बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई है।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)नगरपालिका सभासद श्रीमति पूनम शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि महिलाओं के सौभाग्य के प्रतीक करवा चौथ के त्यौहार के उपलक्ष मे आज नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओ व मुख्य अतिथि को मेंहदी लगाई गई। मेंहदी प्रतियोगिता मे अतिथियों द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
डीएम ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में आज दोपहर के वक्त पीईटी-2022 परीक्षो को लेकर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम चन्द्र भूषण सिह ने आगामी 15 व 16 अक्टूबर को जिले के 24 परीक्षा केन्द्रो पर दो पालियो मे होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि पीईटी-2022 परीक्षा के लिए 8 सैक्टर मजिस्टै्रट तैनात किए गए हैं। उक्त परीक्षा के लिए 12288 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। बैठक मे एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविन्द मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ’’आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ’’के तत्वाधान में गृहविज्ञान संकाय द्वारा ’’मेंहदी प्रतियोगिता’’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), श्रीमति नीतु गुप्ता विभागाध्यक्षा (गृहविज्ञान संकाय), डा0 सौरभ जैन (आईक्यूएसी समन्वयक), डा0 रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय, मानविकी संकाय, विज्ञान संकाय व गृहविज्ञान संकाय की छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अनविका, शाजिया रहबर, शालू, प्रगति बालियान, कशक, तनुश्री, नीशा, खुशी, रश्मि, काजल, सलोनी, सुमायला, अलिशा, हिना, सना, तनिशा, मुस्कान, वर्षा, अनम, इलमा, इनम्मा, तानिया राठी, ईशा, आंचल, आयुशी, अंजली, निहारिका, अनम, तनु, याशिका, जिया, स्वाति व आरती आदि ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती एकता मित्तल, श्रीमती मानसी अरोरा, अमित कुमार रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती नीतु गुप्ता ने किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी0एस0सी0(विज्ञान) पाठ्यक्रम की तनुश्री, द्वितीय स्थान भी बी0एस0सी0(विज्ञान) की कसक व तृतीय स्थान (बी0एफ0ए0) की इनम्मा ने तथा सांवत्ना पुरूस्कार ईलमा बी0ए0, सना (बी0एफ0ए0) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्राओं को दीपावली व आने वाले अन्य पर्वो की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 अनामिका पंवार, अंजू कुमारी, नीतु शर्मा, निशा शर्मा, पिंकी, कायनात रिजवी, पूजा आदि आदि उपस्थित रहे।


