Muzaffarnagar: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर जमकर की महिलाओं ने खरीदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। देर रात तक शहर के मुख्य बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। मिठाइयों, रेडीमेड गारमेट की दुकानों और ज्वैलरी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई।
देर शाम तक महिलाओं ने करवा चौथ व्रत के लिए खरीददारी पूरी कर ली। अब इंतजार चांद का है।करवाचौथ के लिए सुबह से ही महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी थी। महिलाएं करवा, फैनियां, फीकी-मीठी मट्ठी अन्य मिठाइयों की सबसे अधिक खरीददारी की गई है। मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। देर रात तक महिलाएं व्रत के लिए शापिंग करती रही। इसके अलावा कपड़े की दुकानों पर भी काफी अधिक भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सूट, लहंगा और साड़ियो की जमकर खरीददारी की।
मालरोड, चौक बाजार और मुख्य बाजार में काफी भीड़ रही। लहंगे सूट साड़ियों की अधिक खरीददारी हुई है। इसके अलावा ज्वैलरी शॉप में भी महिलाओं ने खरीदारी की। देर रात तक महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाने का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान ब्यूटी पार्लरों ने भी खूब कमाई की है।
सुहागिन महिलाओं के जीवन में करवा चौथ त्योहार का बड़ा महत्व है। महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। महिलाएं पूरा श्रृंगार करने के बाद करवा चौथ त्योहार पर पूजा अर्चना करती है। इस बार गुरुवार को करवा चौथ त्योहार मनाया जाना है।
इसीलिए महिलाओं ने तैयारी शुरु कर दी है। बाजार में भी रौनक का माहौल बना रहा। महिलाओं की ज्यादा भीड़ कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की दुकानों पर दिख रही है। संभल के तहसील रोड, सब्जी मंडी के पीछे और डाकरखाना रोड के बाजारों में महिलाएं आकर्षक साड़ियों के अलावा अन्य कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीद रही हैं।
आभूषणों की दुकानों पर भी महिलाएं पसंदीदा जेवर की खरीदारी कर रही हैं। इनमें बिछुओं की खरीदारी ज्यादा हो रही है। त्योहारों के मौके पर तमाम व्यापारियों ने सामान का स्टाक पूर्व में ही मंगवाया है।

