उत्तर प्रदेश

Kanpur News: महिला ग्राम प्रधान के फाड़े कपड़े, दबंगों ने की मारपीट

Kanpur News: सिकंदरा आलमपुर ग्राम प्रधान आरफा बेगम व उसके पति अल्पसंख्यक समुदाय के भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ विद्यालय में कायाकल्प काम कराते समय गांव के दबंगों ने असला ही के दम पर मारपीट की। महिला प्रधान के कपड़े फाडे। पति पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, ग्रामीणों को आता देख दबंग असलम सहित मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के आलमपुर ग्राम पंचायत के पीतमपुर गांव का है जहां की महिला ग्राम प्रधान शहनाज आरफा बेगम अपने गांव के प्राइमरी विद्यालय पीतमपुर में शासन की मंशा के अनुरूप कायाकल्प का काम करा रही थी।

वहीं उनके पति भारतीय जनता पार्टी से जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के इस्लाम कुरैशी के साथ गांव के दबंग मोहम्मद आरिफ राजा जावेद और शोएब युवक राइफल लेकर मारने के उद्देश्य से विद्यालय पहुंच गए और काम का विरोध करने लगे।

विरोध करने पर सभी लोगों ने महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही महिला ग्राम प्रधान के कपड़े भी फाड़ दिए। बचाने आए पति भाजपा से अल्पसंख्यक समुदाय के जिला अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी के साथ भी मारपीट की। दोनों ही पति पत्नी ने विद्यालय के कक्षा में घुस कर अपनी जान बचाई व चीख-पुकार करने पर जब गांव के लोग बचाने पहुंचे तो उक्त सभी लोग मौके से फरार हो गए।

वही पीड़ित ग्राम प्रधान अपने पति के साथ इंसाफ के लिए थाने पहुंचे जहां पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हैं। न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद उक्त लोगों के खिलाफ लिखित में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 17 =