उत्तर प्रदेश

Jhansi News: पूजा के बहाने अकेले बुलाकर तांत्रिक ने किया रेप, महिला की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhansi News: भूत-प्रेत का साया बताकर पूजा पाठ के बहाने अकेले बुलाकर तांत्रिक बाबा ने महिला से रेप किया। साथ ही ब्लैकमेल कर जेवर तक हड़प कर लिया है। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र (Sipri Bazar Police Station Area) में रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि वर्ष 2017 में उसने लव मैरिज की थी। तीन साल तक बच्चा नहीं हुआ तो सब परेशान रहने लगे। मायके वालों ने नंदनपुरा में रहने वाले तांत्रिक तेज सिंह कुशवाहा से संपर्क किया। तब, तांत्रिक बाबा ने बताया है कि भूत प्रेत का साया है। पूजा पाठ से सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद उसने बाबा के घर पर आना जाना शुरु कर दिया था। 2021 में तांत्रिक बाबा को पूजा पाठ के बहाने घर बुलाया। पीने के लिए पानी दिया तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा ने उसके साथ रेप किया।

महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह मायके में अकेली थी। उसके घर वाले बाहर गए थे। तभी तांत्रिक घर पहुंच गया और बोला कि पूजा पाठ करना है। निर्वस्त्र होने के लिए कहा तो उसने मनना कर दिया। तब उसने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए। तब उसे पता चला कि तांत्रिक ने उसका रेप किया। तांत्रिक ने बात नहीं मनाने पर फोटो और वीडियो पति और भाई को दिखाने की धमकी दी। आरोप है कि सभी से तांत्रिक ने उसका शोषण करने लगा।

महिला ने बताया कि तांत्रिक ने ऐसा जादू किया कि परिवार के सदस्य उसके अंधे भक्त बन गए थे। वे तांत्रिक पर विश्वास करने लगे थे। एक बार बोला कि लव मैरिज से कुलदेवी नाराज है। हिंदू रीति-रिवाज से शादी करनी होगी। इसी तरह झांसे में लेकर तांत्रिक ने पत्नी और अन्य लोगों के साथ मिलकर गहने तक हड़प कर लिए।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर तांत्रिक तेज सिंह कुशवाहा के खिलाफ दफा 376, 328 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =