News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

स्कूली बस ने मासूम को कुचला, मौत1 1 11Zon 10 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शुक्रवार की सुबह बस की टक्कर से एक मासूम की मौत के बाद जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया गया। यहां मोरना में सीकरी गांव में बस अड्डे पर शेविंग कराने आए बुजुर्ग के साथ आए पोते को स्कूल बस ने टक्कर मार दी जिससे मासूम की मौत हो गई। भीड़ ने घेराबंदी कर बस को रोक लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी का है जहां सुबह सवेरे गांव के बस स्टेण्ड पर खेल रहे चार वर्षीय बालक अमान को हेरिटेज पब्लिक स्कूल की बस ने रोंग साईड से आकर कुचल दिया जिससे अमान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी उधर बस का चालक बस सहित मोके से भागने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह उसे घेरकर कब्जे में ले लिया।
घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने बस के चालक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर घण्टो हंगामा प्रदर्शन किया उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस में भी हड़कंप मच गया आनन फानन में ही भोपा थाने की पुलिस सहित एस पी देहात अतुल श्रीवास्तव को भी मोके की ओर दौड़ लगानी पड़ गई ।
जहां मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने ग्रामीणों को शांत कर बस व् उसके चालक को कब्जे में ले लिया तो वहीं कार्यवाही के आश्वासन पर मासूम के शव को भी पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मामले में ग्रामीणों का कहना है की गाँव सीकरी में शुक्रवार की सुबह अब्दुल सत्तार कुरैशी का चार वर्षीय मासूम अमान घर के पास ही बस स्टेण्ड पर खेल रहा था कि तभी पुरकाजी की ओर से आ रही हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेड़ा की बस की वह चपेट में आ गया।
बालक को बस की चपेट में आता देख उपस्थित ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी प्रकार बस को रोक लिया जहां बस के पहियों से कुचल जाने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद सैंकड़ो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गयी आरोपी चालक व बस के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। ग्रामीणों की भीड़ को शान्त करने के लिये पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी शकील अहमद थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा बिजेन्द्र सिंह रावत सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी व कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

5 शातिर चोरों को चोरी के माल सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०५ शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार किये जहां चोरी के ०२ अभियोगों का सफल अनावरण किया। कब्जे से चोरी की गयी १० बिजली की मोटर सहित अन्य माल, अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशू गौरव व प्र०नि० सुशील कुमार सैनी थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०५ शातिर चोर अभियुक्तगण को जौली रोड विलासपुर से आगे बन्द पडे कोल्हू के सामने से गिरफ्तार करते हुए चोरी के ०२ अभियोगों का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये माल सहित ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू व घटना में प्रयुक्त गाड़ी फिएट लिनिया बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तगणो ने पुछताछ मे बताया कि उनके द्वारा १५ सितम्बर की रात्रि को सुप्रिम पैकेजिग सोल्यूशन फैक्ट्री से ३००० हजार रूपये व एक मौबाईल फोन व १२ बिजली की मोटर, ०१ स्क्रू कसने व खोलने की मशीन चोरी की गयी थी तथा दिनांक ०३ अक्टूबर की रात्रि को सुरेन्द्र नगर कूकडा से निर्माणधीन मकान से ०१ छोटा पाईप , ०३ बैल्डिंग मसीन की कायल तांबे की, ०३ बंडल खुले तार राजधानी कंपनी, ०५ कुँडी , ०१ शिकंजा लकडी कसने वाला , ०२ पासनर स्टील, १५ कब्जे छोटे स्टील , ०१ बडा कब्जा स्टील , ०२ कटिंग टूल स्टील ,०१ पत्थर काटने वाली कटिंग मशीन की चोरी की घटनाओं को कारित किया गया था। उपरोक्त दोनो घटनाओं के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण संदीप पुत्र सिंह राम निवासी मंसूरपुर थाना मंसूरपुर, हाल पता हरिपुरम कूकडा थाना नईमण्डी मुजफ्फरनगर, दाऊद पुत्र हातिम निवासी शेरनगर थाना नईमण्डी मुजफ्फरनगर, वाजिद पुत्र जमील निवासी धन्धेडा थाना सिखेडा मुजफ्फरनगर, कामिल पुत्र मौ० साबू निवासी शहीद चौक लोहिया बाजार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, उजैफा पुत्र शाहिद निवासी दक्षिणी खालापार थाना को०नगर मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ०९ बिजली मोटर (भिन्न-भिन्न हॉर्स पावर की), ०१ बिजली मोटर आधा हार्स पावर (खुली हुई), ०१ बडा स्क्रू कसने व खोलने की मशीन, ०१ छोटा पाईप , ०३ अदद बैल्डिंग मसीन की कायल तांबे की, ०३ बंडल खुले तार राजधानी कंपनी, ०१ शिकंजा लकडी कसने वाला, ०५ कुँडी, ०२ पासनर स्टील, १५ कब्जे छोटे स्टील, ०१ बडा कब्जा स्टील, ०२ कटिंग टूल स्टील, ०१ पत्थर काटने वाली कटिंग मशीन, ०१ तमंचा ३१५ बोर व एक जिन्दा कार० ३१५ बोर व ०१ चाकू, ०१ फिएट लिनिया कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद की।
गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० राजकुमार राणा, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक रामबीर सिंह, है. कां. सुशील कुमार, सोविन्द्र सिंह, अशोक कुमार व कां. मनेन्द्र राणा, धीरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, प्रिसं, दयाराम, महिपाल सिंह थाना नई मंडी शामिल रही।

 

पुलिस ने किया शातिरों को गिरफ्तार
सोने चांदी के जेवरात सहित कई स्थानों से लुटा गया सामान बरामदMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर के पर्येवेक्षण में चरथावल इंस्पेक्टर राकेश शर्मा के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी वरुण कुमार तेवतिया एवं हिंडन चौकी प्रभारी नितिन कुमार व टीम ने टाण्डा नहर पुल से बलवाखेड़ी जाने वाले रास्ते पर चौकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम सतीश उर्फ गुलफाम पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम योगेंद्र नगर थाना भोपा एवं विकास उर्फ कटारिया पुत्र निर्मल सिंह निवासी योगेंद्र नगर थाना भोपा बताया। पकड़े गए लुटेरों ने चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम मुथरा में हुई वृद्ध महिला के साथ कुंडल लूट की घटना,थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी में मकान में हुई लूट की घटना सहित शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई कुंडल लूट की घटना के साथ साथ थाना भोपा क्षेत्र में हुई इनवर्टर बैटरी चोरी की घटना को भी कुबूल किया है। शिवसेना यतेंद्र सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों लुटेरे शातिर किस्म के लुटेरे हैं दोनों के विरूद्ध डेढ़-डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है। दोनों बदमाश नाम बदलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने पुलिस के सराहनीय कार्य की थाना चरथावल पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

 

शातिर वांछित को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० सुशील कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम दाहौड थाना खतौली को दाहौड मोड से गिरफ्तार किया।

 

प्राथमिक विद्यालय एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी सदर द्वारा आज ग्राम पंचायत बिलासपुर में प्राथमिक विद्यालय एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। खंड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत बिलासपुर में प्राथमिक विद्यालय एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया व प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प कार्यों की समीक्षा की गई एवं मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

 

भोजन माताओं ने समस्याओं को लेकरदिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएम ऑफिस पर भोजन माताओं ने आकर अपनी गुहार डीएम कार्यालय पर लगाई और ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हम लोग उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या नगर क्षेत्र पटेल कन्या एवं विद्यालय किला में हम सभी भोजन माता के पद पर कार्यरत है हमें केवल मार्च २०२२ तक का वेतन प्राप्त हुआ है इसके बाद से आज तक कोई भी वेतन प्राप्त नहीं हुआ है ६ महीने का वेतन बेसिक शिक्षा विभाग पर बकाया है भोजन माताओं ने बताया की हम लोगो के घर की स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो गई है अतः आपसे निवेदन है कि त्यौहार भी आ रही है इसलिए हमें वेतन दिलाने की कृपा करें ज्ञापन देने वालों में काफी संख्या में भोजन माताये मौजूद रही

 

जनपद का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) २८३ गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी ने मुंबई डांस कंपटीशन ने १४ मेडल जीतकर इतिहास रचा यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि दो दिवसीय नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चौंपियनशिप मुंबई २०२२ की ओर से मुंबई कल्याण डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी ने सर्वाधिक १४ मेडल जीतकर इतिहास रचा , १४ मेडल जीतने वालों मैं कई दिव्यांग डांसर है जो बोल नहीं सकते सुन नहीं सकते चल नहीं सकते देख नहीं सकते, मानसिक रूप से काफी कमजोर दिव्यांग डांसर उनकी प्रतिभा को देखकर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया, मुजफ्फरनगर मैजिक डांस एकेडमी की मुंबई में जबरदस्त डांस कंपटीशन में अपार सफलता मिलने पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों सदस्यों ने मैजिक डांस एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को बधाई व शुभकामनाएं दी मैजिक डांस एकेडमी के १४ स्टार डांसरों में सरवन कटारिया गोल्ड मेडल शिवानी गोल्ड मेडल, पायल सिल्वर मेडल, यश गोल्ड मेडल प्राची सिल्वर मेडल, अंशुल गोल्ड मेडल विशा गोल्ड मेडल , लक्षय गोल्ड मेडल, रवि शुक्ला गोल्ड मेडल , शुभ गोल्ड मेडल ,श्रेयांश गोल्ड मेडल, अगमिया गोल्ड मेडल सुहानी सिल्वर मेडल , स्फृति गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा अलग-अलग शहरों से जनपद से जिलों से डांस सिंगिंग के लिए सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था दो दिवसीय डांस कंपटीशन में मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी का दबदबा रहा मैजिक डांस एकेडमी की जबरदस्त डांस जीत पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी वही उसी ओर मनीष चावला ने फोटोग्राफी कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया जनपद मुजफ्फरनगर एसडीएम ने मैजिक डांस अकैडमी संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व पूरी टीम को जनपद मुजफ्फरनगर का नाम मुंबई में रोशन करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी , नेशनल डांस स्पोर्ट्स चौंपियनशिप भारत के संस्थापक रजनीकांत ठाकुर व सभी अधिकारियों पदाधिकारियों सदस्यों ने मोहन अरोरा डांस कोरियोग्राफर को बधाई दी

 

प्रतियोगिता में लिया बढ चढकर हिस्साMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर नियर रोडवेज में संचारी रोगों के कारण व बचाव के उपाय विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल सिंह जी के निर्देशन में किया गया। जिसमें विधालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने संचारी रोगों का कारण व निवारण पर अद्भुत चित्रांकन किया ।प्रतियोगिता का संयोजन डॉक्टर राजबल सैनी एवं जयप्रकाश सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में हनी पाल, गौरव कुमार, गौरी शंकर, वंश पाल, कबीर मलिक, दिव्यांशु, देव सैनी, कार्तिक, मोहम्मद समीर, अरबिया, राधिका सैनी, पायल, नैना, पारस सैनी, वंश , नैना सोनकर, ज्योति, राहिना, निकिता आदि प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में राधिका सैनी, राहिना प्रथम निकिता एवं नैना सोनकर द्वितीय ज्योति एवं पायल तृतीय स्थान पर रहे। बालकों के सीनियर वर्ग में देव सैनी प्रथम कार्तिक द्वितीय गौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे जूनियर वर्ग (बालिका) में अरबिया प्रथम और (बालक वर्ग) जूनियर में पारस सैनी प्रथम व वंश द्वितीय व दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री राहुल कुमार का विशेष योगदान रहा।

 

प्राप्त शिकायतों का किया निस्तारणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०४ शिकायत सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी। जिसके उपरान्त शिकायत का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष बची ०३ शिकायतों की कांउन्सिलिंग करने हेतु अग्रिम तारिख दे दी गयी। मौके पर डब्ल्यूपीसी की सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

 

व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक मीटिंग सदर बाजार इकाई कोषाध्यक्ष देवेश गर्ग के प्रतिष्ठान पर हुई।
जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एड.द्वारा और संचालन जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
बैठक मै सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा शशांक त्यागी को युवा जिलाध्यक्ष और युवा जिला महामंत्री अरविंद सैनी को मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और नगर महामंत्री विजय बाटा द्वारा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। परवीन तायल,अक्षित अग्रवाल,लवी गोयल ने कहां की द्वीपावली का त्योहार आ रहा है जिला प्रशासन से अनुरोध की त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बाजारों मै की जाए जिससे व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। महक सिंह ,अमित शील,रमित मित्तल द्वारा शशांक त्यागी को बधाई दी। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष शशांक त्यागी और युवा जिला महासचिव अरविंद सैनी द्वारा संघटन के जिलाध्यश शलभ गुप्ता का धन्यवाद अदा किया और कहां जो जिम्मेदारी आपने हमे सौंपी है हम उसका पूरे तन मन धन से पालन करेंगे और ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश से जोड़ने का कार्य करेंगे! अन्त में सदर बाजार इकाई सचिव मनीष कुमार जी की माता जी श्रीमती माला गुप्ता के निधन होने पर २ मिनट का मौन रख सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मीटिंग मै शलभ गुप्ता एड.जनार्दन विश्वकर्मा,मनोज गुप्ता,विजय बाटा,परवीन तायल,शशांक त्यागी,अरविंद सैनी, खिलेंदर सैनी,रमित मित्तल,महेक सिंह,अमित शील,अक्षित अग्रवाल,लवी गोयल,अंकुर जैन,दीपक गर्ग,विशाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

तालाब में डूबने से हुई मौत
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच युवक का शव सुपुर्देखाक किया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भूराहेडी निवासी करीब 25 वर्षीय मानसिक रोगी परवेज काफी बीमार चल रहा था कि आज सुबह उक्त युवक की तालाब मे डूब जाने से मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे कोहराम मच गया और देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणो की मौजूदगी मे पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि उक्त युवक का मानसिक संतूलन ठीक नही था तथा पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहा था। युवक की मौत से ग्रामीणो व परिवारजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

कुत्तां के अांतक से बच्चे परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला ठाकुर द्वारा में कुत्तों का आतंक बरकरार है। मौहल्लावासियों का कहना है कि आवारा कुत्तो का झुण्ड गली मौहल्ले मे घूमता रहता है। जो अक्सर बच्चो व बुजुर्गो पर झपटता है। जिस कारण मौहल्लावासियो में इन आवारा कुत्तों की वजह से भय बना हुआ है। मौहल्लावासियो ने पालिका प्रशासन से इस और ध्यान देने की मांग की है।

चलाया चैकिंग अभियान
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली तथा चैकिंग के दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते त्यौहारो के मददेनजर स्थानीय पुलिस द्वारा सघन वाहन चैकिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा वाहनो की तलाशी ली। चैकिंग होती देख वाहन चालको मे हडकम्प मच गया। खासतौर पर दुपहिया वाहन चालक चालक चैकिंग से बचने के लिए इधर-उधर से बच कर रफूचक्कर होने के प्रयास मे लगे रहे। सीओ खतौली के निर्देशन मे एवं इंस्पैक्टर खतौली संजीव कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने थाना क्षेत्र के जानसठ अडडा और चीतल कट पर संदिग्ध वाहनो की चैकिंग की।

 

दीपचंद ग्रेन चैम्बर स्कूल में भारोत्तोलन मे दिखाया दमखमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी स्थित दीपचन्द ग्रैन चैम्बर इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि भारोत्तोलन तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में किसान इण्टर कॉलेज अलीपुर खेडी के खिलाडी छात्रो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दीपपचंद्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर मे आयोजित प्रतियोगिता मे डी.ए.वी. इण्टर कालेज मु.नगर, एस.डी.इण्टर कॉलेज,मु.नगर, दीपचंद्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज मु.नगर, जनता इण्टर कॉलेज हरसौली, सरस्वती इण्टर कॉलेज, केशवपुरी और जनता जनार्धन इण्टर कॉलेज मु.नगर, जनता इण्टर कॉलेज हरसौली, सरस्वती इण्टर कॉलेज केशवपुरी आदि के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक राहुल राणा ने बताया कि किसान इण्टर कॉलेज अलीपुर खेडी के छात्र अंकुल कुमार-61 किलो मे प्रथम, अभिनव-61 किलो मे द्वितिय, शिवम-60 किलो मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपचंद्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज के छात्र शिवम कुमार-55 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती इण्टर कॉलेज के छात्र 19 वर्षीय वासु धनकड-81 किलो ने प्रथम स्थान और दीपचंद्र ग्रैन चैम्बर इण्टर कॉलेज के छात्र पारस तायल ने-70 किलो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे शारीरिक व्यायाम शिक्षक सत्यकाम तोमर, राहुल कुश्वाहा, विनुज कुमार, शुभम और श्रीमति रेणु ने निर्णायक मंडल मे योगदान किया।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 1 =