उत्तर प्रदेश

Lucknow: पारा थाना क्षेत्र में हुई लूट,घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया

Lucknow News: लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े गोली मारकर लूट कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर को लुटेरों ने एक दूध के ड्रिस्ट्रीब्यूटर को निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रुपयों से भरा लेकर फरार हो गए। बदमाशों की गोली से घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना राजधानी के पारा थाना क्षेत्र की है, यहां बुद्धेश्वर आदर्श विहार कॉलोनी ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि दूध कारोबारी कुलदीप मिश्रा (27) एक दूध की कंपनी के ड्रिस्ट्रीब्यूटर हैं, आज बेखौफ अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोली लगने से युवक की हालत गंभीर है और उसे लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की गोली से घायल संदीप की मां ने बताया की बेटा सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। मां ने बताया की बदमाशों ने पैसे की लूट की है। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास लुटेरों ने उस पर चलाई। वहीं लूट और गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। ज्वाइन कमिश्नर, डीसीपी के साथ पारा पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21723 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 19 =