उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: ट्रक का स्टेरिंग फेल हो जाने से हाइवे पर पलट गया ट्रक, लाखों का सामान जलकर राख

Fatehpur News: कानपुर प्रयागराज हाइवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक का स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित ट्रक हाइवे पर पलट गया और उसमें आग लग गई,आग इतनी भीषण रही कि फायर ब्रिगेड टीम के पहुचने तक ट्रक व फिल्पकार्ट कंपनी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

हालांकि ट्रक के पलटते ही चालक कूद गया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक हाइवे पर स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया चालक ने कूदकर जान बचाई

लेकिन इसी बीच सड़क पर ट्रक पलटने से निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक ने भीषण आग पकड़ लिया। राहगीरों के सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल चालक को नजदीकी पीएचसी में भर्ती कराया और कानपुर प्रयागराज हाइवे का ट्रैफिक रोककर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक ट्रक व सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने से करीब घंटो हाइवे जाम रहा।

थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे हाइवे पर कंटेनर ट्रक पलटने से उसमें आग लगने से ट्रक व सामान जलकर राख हो गया फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 11 =