उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: आईजी ने वारदात के बाद से खुर्जा में किया था कैंप,पुलिस ने 24 घंटे में किया व्यापारी को बरामद

Bulandshahr News: पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नामचीन अपहृत हार्डवेयर और टाइल व्यापारी राजकुमार को सकुशल बरामद कर लिया है। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिले की सीमा सील होने के बाद जनपद व आसपास के जनपदों में शुरू की गई पुलिस चेकिंग से भयभीत होकर बदमाश जंगलों में अपहृत व्यापारी को फेंक हो फरार गए थे।

पुलिस ने कुछ देर पहले ही अपहरण के बाद बरामद हुए व्यापारी को परिजनों को सौंपा है जिससे परिवार में खुशियां लौट आई है। शनिवार को यूपी के बुलंदशहर में मॉर्निंग वॉक करने के लिए स्कूटी सवार हार्डवेयर व टाइल व्यापारी राजकुमार का सफेद कार सवार अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज रोड से व्यापारी की लावारिस अवस्था में स्कूटी बरामद की थी और व्यापारी की बरामदगी को लेकर 12 पुलिस टीम गठित की थी। व्यापारी के अपहरण के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा था वहीं व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त था।

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि कुछ देर पहले अपहृत व्यापारी राजकुमार को बुलंदशहर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और उनके परिजनों को सौंप दिया है अपहरण के बाद लौटे व्यापारी ने पुलिस का धन्यवाद किया है।

कल अपहरण की वारदात के बाद व्यापारी के अपहरण का मामला दिल्ली और लखनऊ तक में गूंजा था जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को प्रत्येक दशा में सकुशल व्यापारी की बरामदगी के निर्देश दिए थे 

वारदात के कुछ देर बाद ही मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार नए खुर्जा कोतवाली में पुलिस टीमें गठित करने के बाद डेरा डाल दिया रात भर कैंप किए जाने के बाद कुछ देर पहले पुलिस को व्यापारी की सकुशल बरामदगी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ की है 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eleven =