क्षमता से अधिक वजन होने के कारण Bulandshahr में कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर गिरा
Bulandshahr News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के चोला रोड स्थित कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसा शनिवार रात 11 बजे के करीब हुआ. मलबे में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं. मजदूरों को निकालने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है.
बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक वजन होने के कारण ओवरहेड शेड खिसकने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ. मजदूरों के परिवारों ने राहत बचाव कार्य में लापरवाही का भी आरोप लगाया है. अभी भी मलबे में गौरव, दिनेश और हरिचंद नाम के मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए लगातार कोल्ड स्टोर की दीवारों को काटकर रेस्क्यू किया जा रहा है.
रेस्क्यू में मौके पर एनडीआरएफ की टीम, फायर बिग्रेड टीम समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है. मजदूरों ने राहत बचाव कार्य में देरी करने का भी आरोप लगाया है. तो वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक मिश्रा का कहना है कि लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है. मलबे में फंसे मजदूरों को जल्द बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

